Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आज अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं मुख्यमंत्री सिद्दरमैया, दिल्ली से लौटकर राज्यपाल से मिलने का समय मांगा

    Updated: Thu, 28 May 2026 06:53 AM (IST)

    कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने दिल्ली से लौटने के बाद राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मिलने का समय मांगा है। समझा ज ...और पढ़ें

    दिल्ली से लौटे सिद्दरमैया ने मांगा राज्यपाल से मिलने का समय (फोटो- पीटीआई)

    दिल्ली से लौटे सिद्दरमैया ने मांगा राज्यपाल से मिलने का समय (फोटो- पीटीआई)

    HighLights

    1. अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों को आज नाश्ते पर आमंत्रित किया

    2. डीके शिवकुमार की पदोन्नतिका रास्ता हो सकता है साफ

    पीटीआई, बेंगलुरु। कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने दिल्ली से लौटने के बाद राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मिलने का समय मांगा है। समझा जाता है कि वह गुरुवार को अपना त्यागपत्र सौंप सकते हैं, जिससे उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की पदोन्नति का रास्ता साफ हो सकता है।

    राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि कांग्रेस हाई कमान ने मंगलवार को सिद्दरमैया से त्यागपत्र देने के लिए कह दिया था। सिद्दरमैया ने गुरुवार को अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों को नाश्ते पर आमंत्रित किया है।

    नेतृत्व परिवर्तन की उम्मीद में दक्षिणी राज्य का राजनीतिक माहौल गरमा गया है। वैसे, कर्नाटक के प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने स्पष्ट किया है कि कांग्रेस ने राज्य में अपने विधायक दल की बैठक नहीं बुलाई है और अभी तक कोई अन्य निर्णय नहीं लिया गया है।

    उन्होंने मीडिया से इस मुद्दे पर अटकलें नहीं लगाने का अनुरोध किया। बुधवार को बेंगलुरु पहुंचे सुरजेवाला ने सिद्दरमैया और अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात की।

    कांग्रेस हाई कमान ने कथित तौर पर सिद्दरमैया से राज्य में नेतृत्व परिवर्तन के लिए रास्ता बनाने को कहा है और उन्हें राज्यसभा सीट के साथ पार्टी में केंद्रीय भूमिका की पेशकश की है।

    खबरों के अनुसार, सिद्दरमैया ने अभी तक केंद्रीय भूमिका स्वीकार नहीं की है। सूत्रों का कहना है कि सिद्दरमैया ने पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी से सीधे संदेश मिलने के कारण पद छोड़ने का फैसला किया होगा।