विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Assam: फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हो रहा था बाल विवाह, 15 लोगों को किया गिरफ्तार; पुलिस कर रही मामले की जांच

By Jagran NewsEdited By: Versha Singh
Published: Thu, 14 Sep 2023 11:32 AM (IST)

असम में कुछ लोगों फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बाल विवाह कराया जा रहा था। जिसके बाद पुलिस ने इस ...और पढ़ें

असम में कराया जा रहा था बाल विवाह
असम में कराया जा रहा था बाल विवाह

HighLights

  1. असम में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बाल विवाह
  2. कुल 15 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  3. पुलिस कर रही मामले की जांच

हैलाकांडी (असम), एजेंसी। असम के हैलाकांडी जिले में बाल विवाह कराने का मामला सामने आया है। बता दें कि फर्जी दस्तावेज तैयार करके बाल विवाह कराने के आरोप में पंद्रह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसकी जानकारी पुलिस ने गुरुवार को दी।

उन्होंने कहा, एक पंजीकृत काजी द्वारा दायर शिकायत पर कार्रवाई करते हुए 16 लोग काजी बनकर बाल विवाह कराने में शामिल थे, बुधवार को जिले के विभिन्न हिस्सों में एक अभियान शुरू किया गया।

अतिरिक्त एसपी शमीर दप्तारी बरुआ ने कहा कि शुरुआत में 16 लोगों को हिरासत में लिया गया था, लेकिन सबूतों के अभाव में एक को छोड़ दिया गया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर बाल विवाह कराने का आरोप है।

बरुआ ने कहा कि गिरफ्तारियां जिले के हैलाकांडी शहर, पंचग्राम, कटलीचेरा, अल्गापुर, लाला, रामनाथपुर और बिलाईपुर इलाकों से की गई हैं।

गिरफ्तार किए गए लोगों को अदालत में पेश किया गया और पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

राज्य सरकार ने फरवरी में बाल विवाह पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू की, जिसमें 4,000 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें- Nipah Virus: केरल में निपाह वायरस को लेकर अलर्ट, मरीजों को घरों में रहने की सलाह; फलों की भी जांच के आदेश

यह भी पढ़ें- Hindi Diwas 2023: हिन्दी भाषा राष्ट्रीय एकता और सद्भावना की डोर को निरंतर मजबूत करेगी- PM मोदी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।