Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'भारत जोड़ो न्याय यात्रा किसी भी कीमत पर मणिपुर से शुरू होगी', सीएम बिरेन सिंह के बयान के बाद कांग्रेस की दो टूक

    By Jagran News Edited By: Abhinav Atrey
    Updated: Wed, 10 Jan 2024 05:20 PM (GMT+05:30)

    कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में होने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा किसी भी कीमत पर मणिपुर से शुरू होगी। ...और पढ़ें

    भारत जोड़ो न्याय यात्रा किसी भी कीमत पर मणिपुर से शुरू होगी- कांग्रेस (फाइल फोटो)
    भारत जोड़ो न्याय यात्रा किसी भी कीमत पर मणिपुर से शुरू होगी- कांग्रेस (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. हम सरकार को हर स्तर पर सहयोग करने को तैयार- कांग्रेस
    2. मणिपुर में मौजूदा कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत गंभीर- बीरेन सिंह
    3. 14 जनवरी को इंफाल से शुरू होगी यात्रा

    एएनआई, नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में होने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा 'किसी भी कीमत पर' मणिपुर से शुरू होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मणिपुर सरकार के साथ सहयोग करने के लिए तैयार है। कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी इस हफ्ते इंफाल से रवाना होने वाली न्याय यात्रा का राजनीतिकरण नहीं करना चाहती है।

    वेणुगोपाल ने कहा, "भारत जोड़ो यात्रा किसी भी कीमत पर मणिपुर से शुरू होगी। हम कार्यक्रम के साथ आगे बढ़ रहे हैं। हम इस यात्रा का राजनीतिकरण नहीं करना चाहते। हम मणिपुर पर भी कोई मुद्दा नहीं बनाना चाहते। यह एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन है जो हम कर रहे हैं और भारत के लोगों विशेषकर मणिपुर के लोगों के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। इसलिए हम पूर्वोत्तर राज्य से यात्रा शुरू कर रहे हैं।"

    हम सरकार को हर स्तर पर सहयोग करने को तैयार- कांग्रेस

    उन्होंने कहा, "हम सरकार के साथ जिस स्तर पर भी सहयोग कर सकते हैं, करने को तैयार हैं। लेकिन हमें पूरा यकीन है कि हम यात्रा मणिपुर से ही शुरू करेंगे।" कांग्रेस की यह टिपप्णी मणिपुर के सीएम बीरेन सिंह के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि सुरक्षा एजेंसियों से कानून व्यवस्था की स्थिति के बारे में रिपोर्ट मिलने के बाद ही यात्रा की परमिशन दी जा सकती है।

    मणिपुर में मौजूदा कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत गंभीर- बीरेन सिंह

    सीएम बीरेन सिंह ने कहा, "मणिपुर में मौजूदा कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत गंभीर है। राहुल गांधी की रैली को परमिशन देने पर हम विचार कर रहे हैं और हम विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों से रिपोर्ट ले रहे हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद हम कोई ठोस फैसला करेंगे।"

    खबरें और भी

    14 जनवरी को इंफाल से शुरू होगी यात्रा

    बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी को इंफाल से शुरू होगी। यह 100 लोकसभा क्षेत्रों और 337 विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए 110 जिलों को कवर करगी, जो 6,713 किमी की दूरी तय करेगी। वहीं, यात्रा 20-21 मार्च को मुंबई में खत्म होगी।

    ये भी पढ़ें: Kerala Professor: ईशनिंदा का आरोप लगा काट दिया था प्रोफेसर का हाथ, NIA ने मुख्य आरोपी को पकड़ा