Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Covid 19 Cases in India: कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, एक दिन में मिले 335 नए मामले; 1700 के पार पहुंचे एक्टिव केस

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Sun, 17 Dec 2023 02:32 PM (IST)

    Covid 19 Cases in India देश में सर्दियां आते ही कोरोना के मामलों ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में रविवा ...और पढ़ें

    Covid 19 Cases in India: कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, एक दिन में मिले 335 नए मामले (फोटो जागरण ग्राफिक्स)
    Covid 19 Cases in India: कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, एक दिन में मिले 335 नए मामले (फोटो जागरण ग्राफिक्स)

    HighLights

    1. देश में 335 नए कोरोना के मामले मिले।
    2. एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 1,701 हुई।

    पीटीआई, नई दिल्ली। देश में सर्दियां आते ही कोरोना के मामलों ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में रविवार को 335 नए कोरोना के मामले मिले हैं।

    देश में मिले 335 नए मामले

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, आज देश में 335 नए कोविड-19 के मामले सामने आए हैं। इसी के साथ ही देश में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 1,701 हो गई है।

    5 लाख से अधिक लोगों की हुई मौत

    रविवार सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोविड-19 के मामले 4 करोड़ 50 लाख 4 हजार 816 हो गए हैं, जबकि देश में 5 लाख 33 हजार 316 लोगों की कोरोना से जान गई है।

    98.81 प्रतिशत हुई रिकवरी दर

    इसके अलावा कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। देश में 4 करोड़ 44 लाख 69 हजार 799 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की अनुसार, देश में रिकवरी दर 98.81 प्रतिशत हो गई है।

    स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक COVID-19 वैक्सीन की 220.67 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

    यह भी पढ़ें- केरल में कोविड के सब वेरिएंट JN.1 मिलने से बढ़ी टेंशन, स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट; अस्पतालों में मॉक ड्रिल का आदेश

    यह भी पढ़ें- COVID-19 ठीक होने के बाद भी बन सकता है परेशानी का कारण, जानें कैसे करें इसके हानिकारक प्रभावों से बचाव

    खबरें और भी