Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पुणे इमारत हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 9, वेस्ट प्लांट ऑपरेटर प्रमुख ने भारी बारिश को ठहराया जिम्मेदार

    Updated: Sun, 12 Jul 2026 06:44 AM (IST)

    पुणे के पास मोशी में कचरा प्रोसेसिंग यूनिट की इमारत के गिरने से मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है, जबकि अंदर फंसे लगभग 23 लोगों में से 14 को बचा ...और पढ़ें

    पुणे इमारत हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई आठ

    पुणे इमारत हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई आठ

    HighLights

    1.  कचरा प्रोसेसिंग यूनिट की ढहने से हुआ था हादसा

    2. अंदर फंसे 23 लोगों में से 14 को बचाया गया

    पीटीआई, पुणे। पुणे के पास मोशी में कचरा प्रोसेसिंग यूनिट की इमारत के गिरने से मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है, जबकि अंदर फंसे लगभग 23 लोगों में से 14 को बचा लिया गया है।

    पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम के कमिश्नर विजय सूर्यवंशी ने बताया कि घटना के तीन दिन बाद भी एक व्यक्ति लापता है। तलाशी अभियान जारी है।

    बुधवार को पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट की तीन मंजिला प्रशासनिक इमारत तब गिर गई थी, जब पास में जमा कचरे का ढेर इस इमारत पर आ गिरा।

    अधिकारियों ने बताया कि एनडीआरएफ और सेना सहित अन्य एजेंसियों द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में विशेष मशीनें लगाई गईं थी। महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने घटनास्थल का दौरा किया और बचाव अभियान का जायजा लिया।

    उन्होंने कहा कि भारी बारिश और कचरे के ढेर से निकलने वाली जहरीली गैसों ने बचाव अभियान को चुनौतीपूर्ण बना दिया। उन्होंने कहा कि इस घटना की जांच चल रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।