यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Defense Expo 2022: भारत-अफ्रीका रक्षा वार्ता की मेजबानी करेंगे राजनाथ सिंह, जानिए डिफेंस एक्सपो की थीम
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत-अफ्रीका रक्षा वार्ता के दौरान अफ्रीकी राष्ट्रों के रक्षा मंत्रियों की मेजबानी करेंगे।डिफेंस एक्सपो 18-22 अक्टूबर 2022 के ...और पढ़ें

नई दिल्ली। एएनआइ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत-अफ्रीका रक्षा वार्ता के दौरान अफ्रीकी राष्ट्रों के रक्षा मंत्रियों की मेजबानी करेंगे। इस वार्ता का व्यापक विषय 'भारत-अफ्रीका: रक्षा और सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने के लिए रणनीति अपनाना' है।

18 से 22 अक्टूबर के बीच आयोजित होगा डिफेंस एक्सपो
डिफेंस एक्सपो 18-22 अक्टूबर, 2022 के बीच गुजरात के गांधीनगर में आयोजित होगा। बता दें कि डिफेंस एक्सपो का 12 वां संस्करण अब तक का सबसे बड़ा संस्करण होगा, क्योंकि 27 सितंबर, 2022 तक इस आयोजन के लिए रिकॉर्ड 1,136 कंपनियों ने पंजीकरण कराया है। इस आयोजन की योजना अब तक के सबसे बड़े कुल क्षेत्रफल एक लाख वर्गमीटर (पिछले संस्करण 76,000 वर्गमीटर) में बनाई जा रही है।
Tamil nadu:ड्रग और नशीली दवाओं का शिकार हो रहे स्कूली बच्चें, पुलिस अब गांजा तस्करों की तोड़ेगी कमर
डिफेंस एक्सपो की थीम को 'पाथ टू प्राइड' दिया गया नाम
12वें डिफेंस एक्सपो की थीम 'पाथ टू प्राइड' है जो भारत के साथ भारतीय एयरोस्पेस और रक्षा विनिर्माण क्षेत्रों के लिए साझेदारी का समर्थन, प्रदर्शन और फोर्जिंग करके भारत को एक मजबूत और आत्मनिर्भर राष्ट्र में बदलने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप है।
बता दें यह आयोजन घरेलू रक्षा उद्योग की ताकत को प्रदर्शित करेगा जो अब सरकार और देश के 'मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड' संकल्प को शक्ति प्रदान कर रहा है। यह आयोजन विशेष रूप से भारतीय कंपनियों के लिए पहला संस्करण होगा।