दिल्ली में ड्रग्स तस्करी में 2024 से अब तक 254 विदेशी पकड़े गए, सरकार ने लोकसभा में बताया
दिल्ली पुलिस ने 2024 से अब तक ड्रग्स तस्करी के मामलों में 254 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है और 40.53 करोड़ रुपये से अधिक के नशीले पदार्थ जब्त कि ...और पढ़ें

ड्रग्स तस्करी में 2024 से अब तक 254 विदेशी पकड़े गए।
HighLights
दिल्ली में 254 विदेशी नागरिक ड्रग्स तस्करी के आरोप में गिरफ्तार।
40.53 करोड़ रुपये से अधिक के नशीले पदार्थ जब्त किए गए।
सरकार ने लोकसभा में लू, व्यापार विवाद पर भी जानकारी दी।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सरकार ने मंगलवार को लोकसभा को बताया कि दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में 2024 से अब तक ड्रग्स तस्करी के मामलों में 254 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 40.53 करोड़ रुपये से अधिक के नशीले पदार्थ जब्त किए गए हैं।
सरकार ने यह भी बताया कि 103 विदेशी नागरिक बिना आवश्यक सत्यापन के किराये के घरों में रहते मिले और 63 मकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में बताया कि दिल्ली पुलिस के अनुसार, 2024 से 30 जून 2026 के बीच 254 विदेशी नागरिकों को अवैध नशीली दवाओं की तस्करी से संबंधित मामलों में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए विदेशी नागरिकों में नाइजीरियाई मूल के लोग भी शामिल हैं।
मार्च से अब तक लू से 20 मौतें
सरकार की ओर से लोकसभा में पेश किए गए डाटा के अनुसार, इस साल एक मार्च से अब तक देश भर में लू लगने से 20 लोगों की मौत हुई है। लू लगने के 4,853 मामले सामने आए हैं। लू लगने से सबसे ज्यादा मौत महाराष्ट्र में हुई, जबकि लू लगने के सर्वाधिक मामले तेलंगाना में सामने आए। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने यह जानकारी दी।
भारत के खिलाफ नौ व्यापारिक विवाद लंबित
सरकार ने मंगलवार को लोकसभा को बताया कि भारत के खिलाफ विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के नियमों के तहत इस समय नौ व्यापारिक विवाद लंबित हैं। इनमें जापान, ब्राजील और ऑस्ट्रेलिया की ओर से दायर मामले भी शामिल हैं।
खबरें और भी
वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने सदन में एक प्रश्न के लिखित जवाब में कहा कि इन मामलों में भारत के हितों की पैरोकारी और कानूनी सहायता के लिए वाणिज्य विभाग सेंटर फार ट्रेड एंड इनवेस्टमेंट लॉ, सेंटर फॉर डब्ल्यूटीओ स्टडीज और सूचीबद्ध लॉ फर्म की सेवाएं लेता है।
पीएलआई स्कीम के तहत 26 हजार करोड़ रुपये का निवेश
सरकार ने लोकसभा को बताया कि 30 जून तक खासतौर पर स्टील के लिए पीएलआई स्कीम के तहत विभिन्न कंपनियों ने कुल 26,320 करोड़ रुपये का निवेश किया है। स्टील राज्य मंत्री भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा ने यह जानकारी दी।
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)