Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अचानक क्यों बढ़ गई गर्मी? ठंड के मौसम में छूट रहे लोगों के पसीने; जानें क्या है वजह

    Updated: Wed, 22 Jan 2025 10:17 PM (IST)

    दिल्ली एनसीआर में जनवरी के मौसम में लोगों के पसीने छूट रहे हैं। तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है और लोग परेशान हैं कि आखिर अचानक इतनी गर्मी कैसे बढ़ ...और पढ़ें

    19 जनवरी को 26.1 डिग्री रहा अधिकतम तापमान (प्रतीकात्मक तस्वीर)
    19 जनवरी को 26.1 डिग्री रहा अधिकतम तापमान (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    HighLights

    1. सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक तापमान
    2. 23 जनवरी को बारिश क संभावना
    3. दिल्ली पहुंच रहीं दक्षिणी हवाएं

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर में इस वक्त ठंड लगभग खत्म सी हो गई है। महीना जनवरी का चल रहा है, लेकिन लोगों को मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी महसूस हो रही है। बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री दर्ज किया गया। ये इस सीजन के सामान्य तापमान से 1.8 डिग्री अधिक है।

    मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी यूपी, दिल्ली एनसीआर और उत्तरी राजस्थान में 23 जनवरी को बारिश की संभावना जाहिर की है। बुधवार की सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के लगभग था।

    पश्चिमी विक्षोभ है जिम्मेदार

    वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने कहा कि तापमान में हो रही इस वृद्धि की वजह एक तेज पश्चिमी विक्षोभ का आना और दक्षिणी हवाओं का दिल्ली तक पहुंचना है। वहीं उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, बंगाल और उड़ीसा में घना कोहरा देखने को मिल सकता है।

    उत्तर भारत में तापमान 1-2 डिग्री सेल्सियस बढ़ जाएगा, हालांकि दिल्ली में तापमान में और वृद्धि की कोई संभावना नहीं दिख रही। दो दिनों के बाद 24 जनवरी की सुबह से तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ेगा।

    - डॉ. सोमा सेन रॉय

    तापमान में बढ़ोतरी के बावजूद दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स पूअर कैटेगरी में बना हुआ है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के मुताबिक, सुबह 9 बजे दिल्ली का एक्यूआई 262 दर्ज किया गया।

    लगातार बढ़ रहा तापमान

    मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आस-पास बना रहेगा। बता दें कि 19 जनवरी को शहर का अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले 6 साल में यह जनवरी का सबसे गर्म दिन रहा।

    इसके पहले 21 जनवरी 2019 को दिल्ली का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

    यह भी पढ़ें: यूपी के मौसम में बदलाव, कोहरे के बाद अब खिली धूप...आने वाले दिनों में कैसा रहेगा हाल; देखें अपडेट

    खबरें और भी