Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सुप्रीम कोर्ट की पाबंदी के बाद भी किया गया कई जगहों पर जलीकट्टू का आयोजन

    By Mohit TanwarEdited By:
    Updated: Sun, 15 Jan 2017 02:49 PM (IST)

    मदुरै जिले के पराईपट्टी में स्थानीय गांव वालों ने इस खेल का आयोजन किया गया। ...और पढ़ें

    सुप्रीम कोर्ट की पाबंदी के बाद भी किया गया कई जगहों पर जलीकट्टू का आयोजन
    सुप्रीम कोर्ट की पाबंदी के बाद भी किया गया कई जगहों पर जलीकट्टू का आयोजन

    नई दिल्ली, जेएनएन। तमिलनाडु में पारंपरिक समारोह जलीकट्टू पर उच्चतम न्यायालय के प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद मदुरै जिले के पराईपट्टी में स्थानीय गांव वालों ने इस खेल का आयोजन किया। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया है। दक्षिण तमिलनाडु के तीन जगहों पर रविवार को जलीकट्टू का आयोजन करने का प्रयास किया गया, जिसके बाद कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

    पुलिस ने बताया कि तमिलनाडु के मदुरै जिले के मुदाकथन, अलंगानाल्लुर, पालामेडु और विलांगुडी, डिंडीगुल जिले के नल्लमपटटी और तंजावुर जिले के पोटटुचवाड़ी में जलीकट्टू पर प्रतिबंध का विरोध करते हुये इस खेल का आयोजन करने का प्रयास करने के मामले में युवकों को हिरासत में लिया गया।

    यह भी पढ़ें: आर्मी डे पर बोले जनरल रावत, ना 'पाक' हरकतों का देंगे करारा जवाब

    एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन इलाकों की सख्त निगरानी की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जलीकट्टू के आयोजन के प्रयास को रोकने के लिए पुलिस थानों को सतर्क कर दिया गया है।

    उच्चतम न्यायालय द्वारा जलीकट्टू पर प्रतिबंध लगाये जाने के बाद राज्य में प्रमुख राजनीतिक दलों के साथ इस खेल के समर्थक इसके आयोजन के लिए एक अध्यादेश की मांग कर रहे हैं।

    खबरें और भी