Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'विरोध और असहमति लोकतंत्र का जरूरी हिस्सा, दोबारा न हो पेपर लीक ', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले NEET टॉपर आर्यन गुप्ता

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 07:10 PM (IST)

    NEET UG 2026 में AIR-1 हासिल करने वाले आर्यन गुप्ता ने री-नीट परीक्षा में 720 में से 715 अंक प्राप्त किए हैं। ...और पढ़ें

    विरोध और असहमति लोकतंत्र का जरूरी हिस्सा। (एएनआई)

    विरोध और असहमति लोकतंत्र का जरूरी हिस्सा। (एएनआई)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। NEET UG 2026 में ऑल इंडिया रैंक 1 (AIR-1) हासिल करने वाले आर्यन गुप्ता ने री-नीट परीक्षा में 720 में से 715 अंक हासिल किए हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा रद होने की निराशा से उबरकर अपनी तैयारी पर ध्यान केंद्रित रखा।

    समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए आर्यन गुप्ता ने कहा कि परीक्षा रद होने वे बहुत दुखी थी। उन्होंने कहा कि शुरू में मुझे बहुत निराशा हुई क्योंकि मैं सचमुच बहुत दुखी था। पेपर रद होने पर मैं बहुत रोया था। हालांकि, जल्द ही मुझे एहसास हुआ कि इस मुश्किल हालात का सामना करने वाले वे अकेले नहीं थे।

    उन्होंने कहा कि यह गलत था, लेकिन सिर्फ मेरे साथ नहीं हुआ था। लगभग 22 लाख उम्मीदवारों को इसी स्थिति से गुजरना पड़ा और दोबारा परीक्षा देनी पड़ी। कहीं न कहीं मुझे एहसास हुआ कि मुझे एक और मौका मिला है। मैंने अगले ही दिन से फिर से पढ़ाई शुरू कर दी और हर दिन अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। नतीजे मेरे सामने हैं।

    सफलता का श्रेय माता-पिता, भाई और शिक्षकों को- आर्यन गुप्ता

    आर्यन गुप्ता ने इस समय में पॉजिटिल बने रहने का श्रेय अपने परिवार और शिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा कि उनके लगातार सहयोग के बिना यह कामयाबी मुमकिन नहीं थी।

    खबरें और भी

    उनके पिता डॉ. सचिन गुप्ता एनेस्थिसियोलॉजिस्ट हैं, जबकि उनकी मां डॉ. रीनू गुप्ता गायनेकोलॉजिस्ट हैं। उनके बड़े भाई दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज से मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान मेरे माता-पिता, मेरे बड़े भाई और मेरे शिक्षक मेरी सबसे मजबूत नींव और सबसे बड़ा इमोशनल सोपर्ट थे।

    NEET के उम्मीदवारों के लिए सलाह

    भविष्य में NEET परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सलाह देते हुए आर्यन ने शिक्षकों पर भरोसा करने, निरंतरता बनाए रखने और तैयारी के दौरान अनुशासित रहने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अपने शिक्षकों पर भरोसा करें और उनके मार्गदर्शन का पालन करें। निरंतरता और अनुशासन से साथ हर दिन अपना सर्वश्रेष्ठ दें। चीजें अपने आप ठीक हो जाएंगी।

    पेपर लीक या ऐसी घटनाएं दोबारा कभी न हों- आर्यन गुप्ता

    विरोध प्रदर्शनों में शामिल छात्रों से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए आर्यन गुप्ता ने उनकी चिंताओं को समझा और परीक्षा प्रणाली में सुधार की उम्मीद जताई।

    उन्होंने कहा कि यह गलत है, लेकिन विरोध और असहमति लोकतंत्र का जरूरी हिस्सा है। हम बस यही उम्मीद कर सकते हैं कि सिस्टम बेहतर हो। हर सिस्टम में कमियां होती हैं और मुझे उम्मीद है कि सुधार होंगे ताकि पेपर लीक या ऐसी घटनाएं दोबारा कभी न हों।

    यह भी पढ़ें- 'जब मैं पढ़ाई करके अपना स्कोर बेहतर कर सकता था, तो प्रोटेस्ट में क्यों जाता?', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले NEET टॉपर