Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'जब मैं पढ़ाई करके अपना स्कोर बेहतर कर सकता था, तो प्रोटेस्ट में क्यों जाता?', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले NEET टॉपर

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 05:44 PM (IST)

    Re-NEET-UG 2026 में AIR-2 हासिल करने वाले पांशुल बंसल ने बताया कि परीक्षा रद होने पर उन्होंने विरोध के बजाय घर पर रहकर पढ़ाई करने का फैसला किया। ...और पढ़ें

    प्रोटेस्ट के बजाय मैंने घर पर रहकर पढ़ाई की। (एएनआई)

    प्रोटेस्ट के बजाय मैंने घर पर रहकर पढ़ाई की। (एएनआई)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Re-NEET-UG 2026 की परीक्षा में AIR-2 हासिल करने वाले पांशुल बंसल ने कहा कि जब पेपर लीक को लेकर विरोध-प्रदर्शन हो रहे थे, तो उन्होंने घर पर रहकर पढ़ाई करने का फैसला किया।

    Re-NEET एग्जाम में 99.9999 परसेंटाइल के साथ ऑल इंडिया रैंक 2 हासिल करने वाले पांशुल बंसल ने कहा कि जब नीट परीक्षा रद हुई शुरू में निराशा जरूर हुई, लेकिन बाद में उन्होंने इसे अपने परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के मौके के तौर पर देखा।

    मैंने इसे परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के मौके के तौर पर देखा- पांशुल बंसल

    पांशुल बंसल ने कहा कि शुरू में, मैं दुखी और निराश हुआ कि परीक्षा रद हो गई। फिर मैंने सोचा कि रोने-धोने के कोई फायदा नहीं होगा। मैंने खुद को संभाला और अपने उस रेगुलर शेड्यूल पर ध्यान देना शुरू किया जो NEET से पहले था।

    मैंने सोचा कि मुझे अपना सब कुछ झोंक देना चाहिए और इसे देखना चाहिए कि भगवान ने मुझे बेहतर स्कोर करने का मौका दिया है, क्योंकि वे जानते हैं कि बेहतर स्कोर कर सकता हूं।

    आपको बहुत हिम्मत और मजबूती की जरूरत होती- पांशुल बंसल

    दूसरे स्टूडेंट्स को मैसेज देते हुए उन्होंने कहा कि परीक्षा करवाना आपके हाथ में नहीं है। इसलिए, इसे इस तरह देखें, जो हुआ, अच्छे के लिए हुआ। इसे ऐसे लें कि आप और भी बेहतर परफॉर्म करेंगे और बेहतर स्कोर करेंगे। जब पेपर रद होता है, तो आपको बहुत हिम्मत और मजबूती की जरूरत होती है, हार नहीं माननी चाहिए।

    प्रोटेस्ट के बजाय मैंने घर पर रहकर पढ़ाई की- पांशुल बंसल

    उन्होंने कहा कि मैंने सोचा कि प्रोटेस्ट में क्यों जाऊं। इसके बजाय, मैं घर पर पढ़ाई कर सकता था और अपनी स्किल्स और स्कोर को बेहतर बना सकता था। उनकी यह बात ऐसे समय पर आई है जब विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए हैं, हजारों छात्र सड़कों पर उतर आए है और विपक्षी पार्टियां केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही हैं।

    खबरें और भी

    नई दिल्ली के ग्रेटर कैलाश स्थित KR मंगलम वर्ल्ड स्कूल के छात्र बंसल ने दोबारा परीक्षा में 715 मार्क्स हासिल किए।

    यह भी पढ़ें- '10 साल में 152 पेपर लीक, एक भी दोषी को सजा नहीं'; राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान का मांगा इस्तीफा