यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Diwali 2023: दिवाली के मौके पर PM Modi ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, कहा- इस त्योहार आपके घर आए खुशियां और समृद्धि
दिवाली के शुभ अवसर पर पीएम मोदी ने देशवासियों को बधाई दी है। साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए पोस्ट किया है। मालूम ह ...और पढ़ें

HighLights
- दिवाली के मौके पर पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई
- जम्मू-कश्मीर के छंब सेक्टर में भारतीय सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम मोदी
ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। आज देशभर में दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर को दीपावली की बधाई देते हुए सभी के बेहतर स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की। साथ ही, सीएम योगी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को दिवाली के मौके पर शुभकामनाएं दी हैं।
पीएम मोदी ने किया पोस्ट
दिवाली के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "देश के अपने सभी परिवारजनों को दीपावली की ढेरों शुभकामनाएं। ये खास त्योहार आपके जीवन में खुशियां, समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य लाए।"
देश के अपने सभी परिवारजनों को दीपावली की ढेरों शुभकामनाएं।
— Narendra Modi (@narendramodi) November 12, 2023
Wishing everyone a Happy Diwali! May this special festival bring joy, prosperity and wonderful health to everyone’s lives.
इस साल प्रधानमंत्री मोदी जम्मू में नियंत्रण रेखा के साथ सटे छंब सेक्टर में भारतीय सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे। हालांकि, पीएम मोदी के दौरे को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया, लेकिन संबंधित सैन्य यूनिट में उनके आगमन की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।
इसके साथ ही, प्रधानमंत्री ज्यौड़ियां के रक्ख मुट्ठी क्षेत्र में सेना के जवानों के साथ दिवाली की मिठाई खाएंगे। दोपहर बाद वह दिल्ली लौटने से पहले एक सैनिक सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।
यह भी पढ़ें: Diwali 2023: पीएम मोदी आज LoC पर सैनिकों के साथ मनाएंगे दिवाली, जानिए कब-कब PM Modi ने सरहद पर जलाए दीये
हर साल सैनिकों के साथ मनाते हैं दिवाली
पीएम मोदी हर साल सेना के जवानों के साथ ही अपनी दिवाली मनाते हैं। पीएम मोदी ने साल 2014 में सियाचिन ग्लेशियर में, साल 2015 में पंजाब के अमृतसर में, वर्ष 2016 में हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में और वर्ष 2017 में कश्मीर के गुरेज में, 2018 में प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के केदारनाथ में सैनिकों के साथ दिवाली मनाई थी।
खबरें और भी
इसके बाद अपने दूसरे कार्यकाल में पीएम मोदी ने साल 2019 में जम्मू संभाग के राजौरी में सेना के जवानों के साथ, वर्ष 2020 में राजस्थान के जैसलमेर में, वर्ष 2021 में राजौरी जिला के नौशहरा और पिछले साल कारगिल में सैनिकों को साथ दिवाली मनाई थी।
सीएम योगी ने दी बधाई
दिवाली के मौके पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी देशवासियों को बधाई देते हुए पोस्ट किया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, "असत्य पर सत्य, अत्याचार पर सदाचार, अंधकार पर प्रकाश की विजय के महापर्व दीपावली की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।"
असत्य पर सत्य, अत्याचार पर सदाचार, अंधकार पर प्रकाश की विजय के महापर्व दीपावली की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 12, 2023
प्रभु श्री राम व माता जानकी की कृपा से यह पावन पर्व आप सभी के जीवन को सुख, समृद्धि, सौभाग्य एवं आरोग्यता के धवल प्रकाश से दीप्त करे।
जय श्री राम! pic.twitter.com/7mAePgF6Yy
साथ ही, उन्होंने लिखा, "प्रभु श्री राम और माता जानकी की कृपा से यह पावन पर्व आप सभी के जीवन को सुख, समृद्धि, सौभाग्य एवं आरोग्यता के धवल प्रकाश से दीप्त करे। जय श्री राम।"