विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जितेंद्र सिंह ने शुरू की तिरंगा यात्रा, कहा- PoK में फहराएंगे तिरंगा

By Manish NegiEdited By:
Published: Sat, 13 Aug 2016 01:47 PM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2016 04:14 PM (IST)

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने आज जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले से तिरंगा यात्रा की शुरूआत की।

News Article Hero Image

जम्मू, (एएनआई)। पीएमओ में राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज पाकिस्तान से सटे सांबा जिले से तिरंगा यात्रा शुरू की। राज्य के तीन संसदीय क्षेत्रों मे तिरंगा यात्रा का सिलसिला 22 अगस्त तक जारी रहेगा। दिल्ली से आज जम्मू पहुंचे जितेंद्र सिंह ने सुबह करीब साढ़े दस बजे पार्टी के आजादी-70 अभियान के तहत तिरंगा यात्रा की शुरुआत की।

इस दौरान जितेंद्र सिंह ने कहा कि 'पाक अधिकृत कश्मीर की आजादी के लिए अभी एक और लड़ाई बाकी है।' उन्होंने कहा अब पीओके में अपने भाइयों को आजाद कराना है। बता दें जितेंद्र सिंह उधमपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं और सांबा उनके ही संसदीय क्षेत्र में आता है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही हमें विश्व का ध्यान पीओके में हो रहे मानवाधिकार उल्लंघन की ओर आकर्षित करने की जरूरत है।

जितेंद्र सिंह ने कहा कि 'तिंरगा यात्रा' की वास्तविक सफलता तब होगी, जब हम कोटली और मुजफ्फराबाद में तिरंगा फहरा सकेंगे क्योंकि यह दोनों इलाके पाक अधिकृत कश्मीर में आते हैं। उन्होंने कहा कि यह हमारी नैतिक और राष्ट्रीय जिम्मेदारी है कि हम पीओके और गिलगित बाल्टिस्तान के अपने साथियों के साथ खड़े हों।

पार्टी महासचिव पवन खजूरिया उधमपुर संसदीय क्षेत्र मे तिरंगा यात्रा के प्रभारी है। संसदीय क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से होते हुए यह यात्रा जम्मू के त्रिकुटानगर स्थित पार्टी मुख्यालय मे संपन्न होगी।

किरण रिजिजू भी निकालेंगे यात्रा

14 अगस्त को गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू भी लद्दाख से तिरंगा यात्रा निकालेंगे। गृह राज्यमंत्री के दौरे की सुरक्षा को लेकर विशेष टीमें लेह पहुंच गई है। किरण रिजिजू 14 अगस्त को सांसद थुप्स्तन छिवांग व लेह हिल काउंसिल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोनम दावा के साथ लेह मे यात्रा का शुभारंभ करेगे।

वहीं स्वतंत्रता दिवस के दिन जम्मू में सांसद जुगल किशोर शर्मा पार्टी मुख्यालय से तिरंगा यात्रा की शुरुआत करेगे। यात्रा संसदीय क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से होते वापस जम्मू मे ही संपन्न होगी।

लखनऊ पहुंचे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, तिरंगा यात्रा में करेंगे शिरकत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।