Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बेटे-बहू बना रहे मतांतरण का दबाव, छत्तीसगढ़ के कांकेर में बुजुर्ग ने दर्ज कराया मुकदमा

    Updated: Sun, 21 Jun 2026 02:00 AM (IST)

    छत्तीसगढ़ में हालांकि मतांतरण के खिलाफ सख्त कानून बन चुका है लेकिन मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे। ताजा मामला कांकेर जिले का है, जहां बुजुर्ग पिता न ...और पढ़ें

    बेटे-बहू बना रहे मतांतरण का दबाव, बुजुर्ग ने दर्ज कराया मुकदमा (सांकेतिक तस्वीर)

    बेटे-बहू बना रहे मतांतरण का दबाव, बुजुर्ग ने दर्ज कराया मुकदमा (सांकेतिक तस्वीर)

    HighLights

    1. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले का मामला, पुलिस कर रही जांच 

    2. आदिवासी परंपराओं और देवी-देवताओं की पूजा करता आया है बुजुर्ग

    जेएनएन, कांकेर। छत्तीसगढ़ में हालांकि मतांतरण के खिलाफ सख्त कानून बन चुका है लेकिन मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे। ताजा मामला कांकेर जिले का है, जहां बुजुर्ग पिता ने बेटे-बहू पर मतांतरण के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है।

    बुजुर्ग ने आरोप लगाया कि उन्हें प्रलोभन दिए गए और मतांतरण नहीं करने पर मृत्यु के बाद ठीक से अंतिम संस्कार तक नहीं करने की धमकी दी गई। 73 वर्षीय आदिवासी बुजुर्ग ने थाने में बेटे और बहू के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई है।

    बुजुर्ग का आरोप है कि दोनों ईसाई धर्म अपनाने के बाद उन पर भी मतांतरण का दबाव बना रहे हैं तथा उनकी धार्मिक आस्था का अपमान कर रहे हैं।

    उन्होंने बताया कि उनका परिवार पीढ़ियों से आदिवासी परंपराओं और देवी-देवताओं की पूजा करता आया है। कुछ बाहरी पादरियों के संपर्क में आने के बाद बेटे-बहू ने ईसाई धर्म अपना लिया और पारंपरिक पूजा-पद्धति से दूर हो गए।

    इसके बाद दोनों उन पर भी मतांतरण का दबाव बनाने लगे। लगातार विवाद और धमकियों से उनका जीना मुश्किल हो गया है। बुजुर्ग ने बेटे-बहू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इधर पुलिस ने जांच के बाद उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।