Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बंगाल के जलपाईगुड़ी में ट्रेन की टक्कर से हाथी की मौत, घायल अवस्था में पड़ा मिला शावक

    Updated: Sun, 30 Nov 2025 03:58 PM (IST)

    पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन से टकराकर एक हाथी की मौत हो गई और एक शावक घायल हो गया। यह घटना धूपगुड़ी इलाके में रेलवे ट्रै ...और पढ़ें

    जलपाईगुड़ी में ट्रेन की टक्कर से हाथी की मौत (फोटो सोर्स- एएनआई)

    जलपाईगुड़ी में ट्रेन की टक्कर से हाथी की मौत (फोटो सोर्स- एएनआई)

    HighLights

    1. जलपाईगुड़ी में ट्रेन से हाथी की मौत

    2. हाथी का शावक गंभीर रूप से घायल

    3. वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के धूपगुड़ी इलाके में रविवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हुआ। रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन से टक्कर लगने से एक वयस्क हाथी की मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद एक हाथी का बच्चा गंभीर रूप से घायल पाया गया। हाल के समय में इस इलाके में यह पहला ऐसा मामला है।

    हादसा तड़के करीब 3:45 बजे 73/7 रेलवे पिलर के पास हुआ। एक वयस्क हाथी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक शावक पटरी के पास घायल अवस्था में मिला। घायल शावक को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

    स्थानीय लोगों के मुताबिक, हाथियों का झुंड रेलवे लाइन पार करने की कोशिश कर रहा था, तभी यह टक्कर हुई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।

    ट्रेन की रफ्तार पर कोई रोक नहीं

    रेलवे ट्रैफिक इंस्पेक्टर सुवेंदु रॉय ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 4:30 बजे हादसे की जानकारी मिली। उन्होंने कहा, "एक हाथी की मौत हुई है और एक घायल है। वन अधिकारी भी पहुंच चुके हैं। यह इलाका हाथी कॉरिडोर में नहीं आता, इसलिए यहां ट्रेन की गति पर कोई प्रतिबंध नहीं है।"

    स्थानीय निवासी सुब्रत शर्मा ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झुंड में कम से कम पांच हाथी थे। एक हाथी की मौके पर मौत हुई, एक घायल हुआ और बाकी हाथी जंगल की ओर भाग गए।


    खबरें और भी