Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हैदराबाद में SUV कार ने तीन बाइक सवार को मारी टक्कर, एक पूर्व सैनिक की मौत; दो घायल

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 05:20 PM (IST)

    हैदराबाद के हाइडरशाकोट में एक एसयूवी ने गलत दिशा से आकर तीन मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मार दी, जिसमें 47 वर्षीय पूर्व सैनिक रविंदर की मौत हो गई और दो ...और पढ़ें

    हैदराबाद में एसयूवी ने तीन मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मारी

    हैदराबाद में एसयूवी ने तीन मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मारी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हैदराबाद के पास हाइडरशाकोट में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां गलत दिशा में आ रही एक SUV कार ने कथित तौर पर तीन मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में 47 साल के पूर्व सैनिक की मौत हो गई; वहीं दो अन्य लोग घायल हो गए।

    मृतक की पहचान रविंदर के रूप में हुई है, जो पहले भारतीय सेना में सूबेदार के पद पर तैनात थे। घायल हुए दो लोगों का इलाज चल रहा है। नरसिंगी के इंस्पेक्टर डी. विष्णु वर्धन रेड्डी ने कहा, 'सुबह करीब 5:30 बजे, हाइडरशाकोट में तीन बाइक को टक्कर मारी गई। तीनों बाइक सवार घायल हो गए, जिनमें से एक की मौत हो गई।'

    SUV छोड़कर भागा ड्राइवर

    टक्कर में SUV को भी काफी नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने बताया कि ड्राइवर ने दुर्घटना स्थल से कुछ दूरी पर गाड़ी छोड़ दी और भाग गया। शुरुआती जांच से पता चलता है कि दुर्घटना के समय कार में दो लोग सवार थे। पुलिस घटनाओं का क्रम समझने और दुर्घटना के समय कार कौन चला रहा था, इसकी पहचान करने के लिए CCTV फुटेज और अन्य सबूतों की जांच कर रही है।

    क्रांति गौड़ के नाम रजिस्टर्ड है कार 

    खबरों के मुताबिक, यह SUV बी. क्रांति गौड़ के नाम पर रजिस्टर्ड है। अधिकारियों को पता चला है कि गाड़ी पर तेज रस्तार और गलत पार्किंग के लिए तीन ट्रैफिक चालान बकाया थे। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि ड्राइवर नशे में था या नहीं? नरसिंगी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच चल रही है।

    खबरें और भी