Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अरमानों से खिलवाड़: छत्तीसगढ़ में सरकारी सामूहिक विवाह में दुल्हनों को बांट दिए गए नकली मंगलसूत्र

    Updated: Sun, 14 Jun 2026 02:15 AM (IST)

    छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया है। आरोप है कि सामूहिक विवाह के बाद दु ...और पढ़ें

    छत्तीसगढ़ में सरकारी सामूहिक विवाह में दुल्हनों को बांट दिए गए नकली मंगलसूत्र (सांकेतिक तस्वीर)

    छत्तीसगढ़ में सरकारी सामूहिक विवाह में दुल्हनों को बांट दिए गए नकली मंगलसूत्र (सांकेतिक तस्वीर)

    HighLights

    1. मामले की शिकायत कलेक्टर से की गई है

    2. चांदी की जगह गिलट का निकला मंगलसूत्र

    जेएनएन, मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया है। आरोप है कि सामूहिक विवाह के बाद दुल्हनों को उपहार के तौर पर नकली मंगलसूत्र दिए गए।

    चार नवविवाहिताओं ने आरोप लगाया है कि मंगलसूत्र काला पड़ने पर उन्होंने जांच कराई, तो वह चांदी की जगह गिलट (तांबा, जस्ता, निकेल का मिश्रण) का निकला।

    मामले की शिकायत कलेक्टर से की गई है। बता दें कि 10 फरवरी को जिले के महामाया मंदिर में 179 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ था।

    कांग्रेस नेताओं ने कलेक्टर से मामले की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच की मांग की है। उनका कहना है कि मंगलसूत्रों की खरीद, गुणवत्ता परीक्षण तथा वितरण प्रक्रिया की जांच की जाए और दोषी अधिकारियों व आपूर्तिकर्ताओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।