Falta Election Results LIVE: ममता के गढ़ फलता में भाजपा की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा को मिले 1 लाख से ज्यादा वोट; TMC चौथे स्थान पर
Live Falta Vidhan Sabha Chunav Result 2026 Updates: चुनाव आयोग ने 29 अप्रैल को मतदान के दूसरे चरण के दौरान ईवीएम से छेड़छाड़ और अनियमितताओं के गंभीर आरोपों के बाद फालता के सभी 285 बूथों पर फिर से मतदान कराने का आदेश दिया था।

फालता में वोटों की गिनती जारी।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के फालता विधानसभा क्षेत्र में दोबारा हुए चुनाव के लिए वोटों की गिनती रविवार सुबह 8 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई।
चुनाव आयोग ने 29 अप्रैल को दूसरे चरण के मतदान के दौरान ईवीएम से छेड़छाड़ और अनियमितताओं के गंभीर आरोपों के बाद सभी 285 बूथों पर दोबारा मतदान का आदेश दिया था।
21 मई को हुए दोबारा मतदान में 87 प्रतिशत से ज्यादा वोट पड़े। यह मुकाबला राजनीतिक रूप से काफी अहम हो गया है। भले ही तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान ने वोटिंग से कुछ दिन पहले ही एलान कर दिया था कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे।
2021 के चुनावों में फाल्टा विधानसभा सीट टीएमसी ने जीती थी। पार्टी के उम्मीदवार शंकर कुमार नास्कर ने बीजेपी को 40,000 से ज्यादा वोटों से हराया था। इस बार मतदाताओं की भागीदारी और भी ज्यादा 88.78 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि पिछले विधानसभा चुनावों में यह 87.2 प्रतिशत थी।
Falta Election Results LIVE: फलता चुनाव में भाजपा की रिकॉर्ड जीत
फलता में भाजपा ने रिकॉर्ड 1,09,021 वोटों से जीत दर्ज की। माकपा ने 40645 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर, कांग्रेस 10084 वोट प्राप्त कर तीसरे और तृणमूल को मात्र 7783 वोट मिले।
19 राउंड के बाद भाजपा के देबांग्शु पांडा आगे
वोटों की गिनती के 19 राउंड के बाद भाजपा के देबांग्शु पांडा लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। अब तक उन्हें 1,37,473 वोट मिले हैं। सीपीआई (एम) के उम्मीदवार एसएन कुरमी 38,265 वोटों के साथ काफी पीछे दूसरे स्थान पर हैं, जबकि टीएमसी के जहांगीर खान को अब तक सिर्फ 5,914 वोट मिले हैं।
टीएमसी के गढ़ में भाजपा उम्मीदवार जीत के करीब
फालता विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु पांडा आगे चल रहे हैं और वोटों की गिनती के 18वें दौर के बाद वे जीत के करीब पहुंच गए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार, पांडा को अब तक 1,29,075 वोट मिले हैं और वे सीपीआई (एम) उम्मीदवार शंभू नाथ कुर्मी से 91,889 वोटों के भारी अंतर से आगे चल रहे हैं।
76 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे पांडा
वोटों की गिनती के 16वें राउंड के बाद भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने फालता विधानसभा क्षेत्र पर अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है। ताजा जानकारी के अनुसार, पांडा को अब तक 1,11,270 वोट मिले हैं और वे सीपीआई (एम) उम्मीदवार शंभू नाथ कुर्मी से 76,397 वोटों के भारी अंतर से आगे चल रहे हैं।
भाजपा के देबांग्शु पांडा करीब 70 हजार वोटों से आगे
16वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी करीब 70 हजार वोट से आगे। माकपा 33, 416 वोट प्राप्त कर दूसरे स्थान पर, कांग्रेस 9,089 वोट के साथ तीसरे और 5,134 वोट के साथ तृणमूल चौथे स्थान पर।
13वें राउंड के बाद भाजपा के देबांग्शु पांडा को मिले करीब 67% वोट
वोटों की गिनती के 13वें राउंड के बाद भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने फालता विधानसभा सीट पर अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है। पांडा को अब तक 87,367 वोट मिले हैं और वे 58,234 वोटों की भारी बढ़त बनाए हुए हैं। चुनाव आयोग के ताजा अपडेट के मुताबिक, अब तक गिने गए कुल वोटों में से 66.97 प्रतिशत वोट भी उन्होंने ही हासिल किए हैं।
भाजपा ने 64,000 वोटों का आंकड़ा किया पार
10वें राउंड की काउंटिंग के बाद भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने फालता विधानसभा क्षेत्र में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। ताजा जानकारी के अनुसार, पांडा ने कुल 64,238 वोट हासिल किए हैं और फिलहाल वे सीपीआई (एम) उम्मीदवार शंभू नाथ कुर्मी से 38,940 वोटों से आगे चल रहे हैं।
8वें राउंड के बाद भाजपा के देबांग्शु पांडा ने 51,000 वोटों का आंकड़ा पार किया
वोटों की गिनती के आठवें राउंड के बाद भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने फालता विधानसभा क्षेत्र में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पांडा अब कुल 51,621 वोटों के साथ 31,065 वोटों से आगे चल रहे हैं, जबकि सीपीआई (एम) उम्मीदवार शंभू नाथ कुर्मी 20,556 वोटों के साथ पीछे चल रहे हैं।
देबांग्शु पांडा ने 63% वोट शेयर का आंकड़ा पार किया
भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने फालता विधानसभा क्षेत्र में अपनी बढ़त को 40,000 वोटों से ज्दाया तक बढ़ा लिया है और 2026 के पश्चिम बंगाल चुनावों में अब तक गिने गए कुल वोटों में से 63.79 प्रतिशत वोट हासिल किए हैं।
छठे राउंड के बाद भाजपा के देबांग्शु पांडा की बढ़त बरकरार
भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु पांडा छठे राउंड के बाद भी फालता विधानसभा सीट पर अपनी बढ़त बनाए हुए हैं। उन्हें 37,474 वोट मिले हैं। सीपीआई (एम) के शंभू नाथ कुर्मी 17,773 वोटों के साथ पीछे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार अब्दुर रज्जाक मोल्ला को 3,784 वोट मिले हैं। टीएमसी के जहांगीर खान 1,904 वोटों के साथ काफी पीछे हैं।
पांडा 30 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे
फालता विधानसभा क्षेत्र में वोटों की गिनती के तीसरे राउंड के पूरा होने के बाद भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने निर्णायक बढ़त बना ली है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, पांडा इस समय 30,000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।
'फालता का नतीजा पहले ही साफ हो चुका है', बोले दिलीप घोष
पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने दावा किया कि फालता चुनाव के नतीजे पहले से ही साफ हैं। कहा कि इस सीट पर "कोई मुकाबला नहीं" है। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल के नेता "पीछे हट गए हैं" और कहा कि अंतिम नतीजों में यह बात साफ दिखेगी।
फालता में 21 राउंड की गिनती जारी, भाजपा को बढ़त
पूरे दिन में कुल 21 राउंड की गिनती होनी है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, शुरुआती रुझानों में सीपीआई (एम) के उम्मीदवार शंभू नाथ कुर्मी भाजपा के देबांग्शु पांडा से पीछे चल रहे हैं।
क्या फालता में जीत के साथ भाजपा का आंकड़ा फिर से 207 तक पहुंच जाएगा?
अगर फालता विधानसभा सीट भाजपा जीत जाती है तो उसकी कुल सीटों की संख्या एक बार फिर 207 पहुंच जाएगी। पार्टी ने 207 सीटें जीती थीं, लेकिन मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से चुनाव लड़ा था और जीता था। बाद में उन्होंने नंदीग्राम सीट खाली कर दी, जिससे पार्टी की सीटों की संख्या एक कम हो गई।
लगातार आगे चल रहे भाजपा उम्मीदवार
वोटों की गिनती जारी है और इस बीच भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने फालता विधानसभा क्षेत्र में अपनी बढ़त और बढ़ा ली है।उन्हें 15,883 वोट मिले हैं। सीपीआई (एम) के शंभू नाथ कुर्मी 3,320 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार अब्दुर रज्जाक मोल्ला को 709 वोट मिले हैं। टीएमसी के जहांगीर खान 481 वोटों के साथ पीछे चल रहे हैं।
डायमंड हार्बर महिला विश्वविद्यालय के स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर कड़ी सुरक्षा
डायमंड हार्बर महिला विश्वविद्यालय के स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर भारी सुरक्षा तैनात की गई है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के पिछले चरण के दौरान अनियमितताओं और ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोपों के बाद इस निर्वाचन क्षेत्र के सभी 285 बूथों पर फिर से मतदान कराया गया था।
पहले राउंड में भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने बनाई बढ़त
पहले राउंड में भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने 9,000 से ज्दाया वोटों की भारी बढ़त बनाई।
फालता में भाजपा आगे, जहांगीर खान को अब तक मिले मात्र 210 वोट
9534 वोटों से भाजपा आगे। मैदान छोड़ चुके तृणमूल प्रत्याशी जहांगीर खान को अब तक मात्र 210 वोट मिले हैं।