महिला के कपड़े पहनकर तीन बच्चों के पिता ने की आत्महत्या, कारणों की तलाश जारी
जयपुर में एक व्यक्ति ने महिला के कपड़े पहनकर आत्महत्या की है। आत्महत्या करने वाले 31 वर्षीय वसीम अंसारी ने लाल रंग का लहंगा पहनने के साथ ही बिग लगा रख ...और पढ़ें

महिला के कपड़े पहनकर तीन बच्चों के पिता ने की आत्महत्या (सांकेतिक तस्वीर)
HighLights
वसीम ने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की है
सैयद कालोनी निवासी मृतक वसीम तीन बच्चों का पिता था
जागरण संवाददाता,जयपुर। जयपुर में एक व्यक्ति ने महिला के कपड़े पहनकर आत्महत्या की है। आत्महत्या करने वाले 31 वर्षीय वसीम अंसारी ने लाल रंग का लहंगा पहनने के साथ ही बिग लगा रखा था। बिस्तर पर चूडियां भी पड़ी हुई मिली है। वसीम ने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की है।
पुलिस के अनुसार सैयद कालोनी निवासी मृतक वसीम तीन बच्चों का पिता था। वसीम ने बुधवार को अपनी पत्नी खेरूनिशा को बच्चों के साथ मायके भेजा था। देर रात दो बजे वसीम बाहर से घूमकर घर पहुंचा और अपने कमरे में चला गया।
गुरुवार सुबह दस बजे तक कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो मां और भाई ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया। कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो वसीम की मां और बड़े भाई ने दरवाजा तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।