Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इंदौर में 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत, EV चार्जिंग के दौरान घर में लगी आग; कई सिलिंडर फटे

    Updated: Wed, 18 Mar 2026 09:03 AM (GMT+05:30)

    इंदौर के बृजेश्वरी एनेक्स में एक घर में भीषण आग लगने से आठ लोगों की जान चली गई, जबकि तीन को सुरक्षित बचाया गया। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. इंदौर के बृजेश्वरी एनेक्स में घर में भीषण आग लगी।

    2. EV चार्जिंग में धमाके से आग फैली, आठ की मौत।

    3. घर में रखे गैस सिलेंडरों, रसायनों में विस्फोट।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंदौर के बृजेश्वरी एनेक्स रिहायशी इलाके में एक घर में आग लग गई। इस घटना में आठ लोगों (पहले ये संख्या 7 बताई जा रही थी) की जान चली गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक बच्चे का शव भी निकाला गया है।

    इस मामले को लेकर इंदौर के पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने बताया, "शुरुआती जांच के मुताबिक, घर के बाहर एक इलेक्ट्रिक गाड़ी चार्ज हो रही थी और चार्जिंग पॉइंट में धमाका हो गया। इसके बाद आग गाड़ी से घर तक फैल गई। घर के अंदर 10 से ज़्यादा गैस सिलेंडर भी रखे थे, जिनमें से कुछ में धमाका हो गया। इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गई है। तीन लोगों को बचा लिया गया है। यह घर मनोज पुगलिया का था, जो पॉलीमर का कारोबार करते थे। घर में कुछ ऐसे केमिकल भी रखे थे जो ज्वलनशील थे।"

    मृतकों के नाम

    मनोज पुगलिया (मकान मालिक)
    सिमरन
    विजय सेठिया
    सुमन सेठिया
    राशि
    छोटू सेठिया

    7वें और आठवें व्यक्ति का नाम अभी सामने नहीं आया है।

    रेस्क्यू

    सौरभ
    सुनिता
    सोनिल

    पड़ोसियों ने बताया कि जब सुबह चीख-पुकार मची तो वे बाहर निकले, देखा तो मकान में आग लगी हुई थी। उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को इसकी सूचना दी। पड़ोसी इस दौरान बाल्टियों में पानी भरकर आग बुझाने की कोशिश में लगे रहे, लेकिन आग तब तक पूरे घर में फैल चुकी थी। इस घटना के बाद कॉलोनी में शोक का माहौल है। घर में लगी आग से आठ लोग जिंदा जल गए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: भोपाल में फर्जी ‘NSG कमांडो’ बनकर रचा प्रेम जाल, डेढ़ साल तक करता रहा युवती का शारीरिक शोषण