Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इस फिल्म अभिनेत्री के शौहर ने 100 रुपये के स्टांप पेपर पर दिया तलाक, जानें पूरा मामला

    By Ayushi TyagiEdited By:
    Updated: Tue, 30 Jul 2019 11:17 AM (IST)

    इंदौर में एक भोजपुरी अभिनेत्री ने अपने पति पर तलाक देने का आरोप लगाया है। दरअसल महिला अपने पति के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराने पुलिस स्टेशन गई थी। ...और पढ़ें

    इस फिल्म अभिनेत्री के शौहर ने 100 रुपये के स्टांप पेपर पर दिया तलाक, जानें पूरा मामला
    इस फिल्म अभिनेत्री के शौहर ने 100 रुपये के स्टांप पेपर पर दिया तलाक, जानें पूरा मामला

    भोपाल,एजेंसी। सरकार आज (मंगलवार) राज्यसभा में तीन तलाक बिल (triple talaq bill) पेश करने जा रही है। वहीं इससे पहले तीन तलाक से जुड़ा एक और मामला सामने आया है।  इंदौर में एक फिल्म अभिनेत्री ने अपने पति पर आरोप लगाया कि उसके पति ने 100 रुपये के स्टाम्प पेपर पर तलाकनामा भेजा है। दरअसल, रेशमा शेख उर्फ अलीना नाम की भोजपुरी अभिनेत्री ने अपने पति के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने उसके पति की तलाश शुरू कर दी। पति मिल भी गया वह थाने पहुंचा और साथ ही उसने शपथपत्र पर तलाकनामा भी भिजवा दिया। अभिनेत्री ने इसे एकतरफा फैसला बताते हुए इसे मानने से साफ इनकार कर दिया।

      

    अभिनेत्री ने बताया कि मेरे पति मुदस्सिर बेग (34) ने मुझे 17 जुलाई को 100 रुपये का स्टाम्प पेपर भिजवाया। जिसपर लिखा था कि मैं तंग आ चुका हूं। अपना रिश्ता यहीं खत्म करता हूं। तुम भी आगे की जिंदगी अपने तरीके से जी सकती हो। यह पहला तलाक है। दो और भेज दूंगा। अलीना का आरोप है कि अब्दुल्ला और उसके परिजन ने झांसे में लेकर उससे शादी की है। शादी के पहले लाखों रुपए भी ले लिए थे। साथ रखने का वादा कर इंदौर बुलाया और छोड़ दिया। अलीना के मुताबिक, वह मुंबई में दस वर्षों तक फिल्म और धारावाहिकों में काम कर चुकी है। 

    यह भी पढ़ें- आज राज्यसभा में रखा जाएगा तीन तलाक बिल, बीजेडी करेगी समर्थन

     

    पांच साल पहले 2016 में उन्होंने मुदस्सिर से प्रेम विवाह किया था। अलीना ने बताया कि अपनी शादी की खातिर मैं अभिनय करना भी छोड़ चुकी हूं। उन्होंने आगे कहा कि हमारा दो महीने का बच्चा है और मैं अपने पति के साथ ही रहना चाहती हूं। अलीना का कहना है कि वह न्याय पाने के लिये चंदन नगर पुलिस थाने और कुछ आला पुलिस अफसरों के दफ्तरों के चक्कर काट चुकी है, लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकला है।

      

    वहीं, इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए चंदन नगर पुलिस थाने के प्रभारी राहुल शर्मा ने कहा कि यह पति पत्नी का आपसी मामला है।अलीना के पति मुदस्सिर बेग का पक्ष सुनने के लिए उनसे संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। हमने बहुत प्रयास किया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। अलिना के मुताबिक, तीन तलाक का यह तरीका गलत है। इससे कई लड़कियों की जिंदगी खराब हो रही है।

    खबरें और भी

    अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप