Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    यूपी का चिकनकारी तो हिमाचल का चंबा रुमाल, भारत मंडपम में राज्य अपने प्रमुख उत्पादों की करेंगे प्रदर्शनी

    By Jagran NewsEdited By: Devshanker Chovdhary
    Updated: Wed, 06 Sep 2023 12:11 AM (IST)

    आगामी नौ-दस सितंबर को भारत मंडपम में राज्यों के प्रमुख उत्पादों की नुमाइश के लिए क्राफ्ट्स बाजार लगाए जाएंगे। ताकि जी-20 की बैठक में शामिल हो रहे देशो ...और पढ़ें

    भारत मंडपम में राज्य अपने-अपने प्रमुख उत्पादों की करेंगे प्रदर्शनी। (फाइल फोटो)
    भारत मंडपम में राज्य अपने-अपने प्रमुख उत्पादों की करेंगे प्रदर्शनी। (फाइल फोटो)

    जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। आगामी नौ-दस सितंबर को भारत मंडपम में राज्यों के प्रमुख उत्पादों की नुमाइश के लिए क्राफ्ट्स बाजार लगाए जाएंगे। ताकि जी-20 की बैठक में शामिल हो रहे देशों के प्रतिनिधि भारत के हस्तशिल्प कारीगरों के उत्पाद व उनकी खूबसूरती से वाकिफ हो सके और उन उत्पादों की खरीदारी भी कर सके।

    उत्पादों की बढ़ेगी बिक्री

    इसका यह भी फायदा होगा कि नुमाइश होने वाले उत्पादों की बिक्री क्षमता का भी पता चलेगा और उनके लिए नए बाजार का दरवाजा खुलेगा। जी-20 बैठक के दौरान मेहमानों को खादी के बैग में उपहार दिए जाएंगे और हरेक उपहार पूरी तरह से भारत मे निर्मित होगा।

    यह भी पढ़ेंः भारत में लोकतंत्र की गहरी जड़ से दुनिया होगी परिचित, सात हजार साल पुरानी प्रक्रिया का होगा प्रदर्शन

    विभिन्न राज्यों का दिखेगा उत्पाद

    इनमें उत्तर प्रदेश का चिकनकारी तो हिमाचल का चंबा रुमाल या फिर बिहर की मधुबनी पेंटिंग शामिल हो सकते हैं। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) के माध्यम से भारत पहले ही हर जिले में विशेष रूप से चिन्हित एक उत्पाद को वैश्विक स्तर पर बिक्री के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

    जी-20 के क्राफ्ट्स बाजार में 30 राज्यों के एक-एक या अधिकतम दो उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। उत्तर-पूर्व के राज्यों को क्राफ्ट्स बाजार में विशेष स्थान दिया गया है।

    यह भी पढ़ेंः आतंकी हमले की आशंका और गड़बड़ी फैलाने वालों से निपटने को तैयार सुरक्षा एजेंसी, रख रही खास नजर

    प्रमुख राज्यों के उत्पाद जिनकी बिक्री के लिए भारत मंडपम में प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

    राज्य उत्पाद
    पंजाब फुलकारी
    कश्मीर

    पेपियर माचे

    उत्तराखंड     नेटर फाइबर

    हिमाचल प्रदेश

    चंबा रुमाल

    उत्तर प्रदेश

    चिकनकरी, ब्रोकेडस (छापाकारी)

    बिहार

    मधुबनी पेंटिंग्स

    झारखंड

    ट्राइबल्स ज्वैलरी

    महाराष्ट्र

    कोल्हापुरी चप्पल

    गुजरात

    पाटन पटोला

    राजस्थान

    बंधेज, पिछवाई पेंटिंग

    मध्य प्रदेश

    चंदेरी विविंग, बाघ प्रिंटिंग

    खबरें और भी