Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gaganyaan Mission: पहली परीक्षण उड़ान को देखने के लिए करना होगा रजिस्ट्रेशन, ISRO ने शेयर किया लिंक

    By AgencyEdited By: Shalini Kumari
    Updated: Tue, 17 Oct 2023 04:47 PM (IST)

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने सोमवार को कहा कि गगनयान मिशन के तहत 21 अक्टूबर को परीक्षण उड़ान लांच करेगा। टेस्ट व्हीकल अबार्ट मिशन-1 (टीवी- ...और पढ़ें

    17 अक्टूबर से लाइव लॉन्च देखने के लिए करना होगा रजिस्ट्रेशन
    17 अक्टूबर से लाइव लॉन्च देखने के लिए करना होगा रजिस्ट्रेशन

    HighLights

    1. 17 अक्टूबर से लाइव लॉन्च देखने के लिए करना होगा रजिस्ट्रेशन
    2. 21 अक्टूबर को पहला परीक्षण उड़ान लांच करेगा इसरो

    एएनआई, नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने सोमवार को कहा कि गगनयान मिशन के तहत 21 अक्टूबर को परीक्षण उड़ान लांच करेगा। टेस्ट व्हीकल अबार्ट मिशन-1 (टीवी-डी 1) के साथ क्रू एस्केप सिस्टम का इनफ्लाइट एबॉर्ट टेस्ट किया जाएगा।

    ISRO ने पोस्ट कर दी जानकारी

    इसरो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "TV-D1 उड़ान परीक्षण: परीक्षण 21 अक्टूबर, 2023 को 8.00 बजे SDSC-SHAR, श्रीहरिकोटा के पहले लॉन्च पैड से लॉन्च किया जाएगा। यह एक छोटी अवधि का मिशन होगा और लॉन्च व्यू गैलरी (LVG) से देखा जा सकेगा। छात्र और जनता https://lvg.shar.gov.in/VSCREGISTRATION/index.jsp पर पंजीकरण करके SDSC-SHAR, श्रीहरिकोटा में LVG से लॉन्च देख सकते हैं। पंजीकरण 17 अक्टूबर, 2023 को 18 बजे शुरू होगा। उस लिंक में नवीनतम अपडेट भी प्रदान किए जाएंगे।"

    17 अक्टूबर से कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

    इसरो की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, इस लॉन्च को जनता श्रीहरीकोटा से देख सकती है। इसके लिए उन्हें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसरो के बताया है कि इसके लिए जनता 17 अक्टूबर की शाम 6 बजे से https://lvg.shar.gov.in/VSCREGISTRATION/index.jsp  लिंक पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

    इसरो ने बताया इसका उद्देश्य

    इससे पहले इसरो प्रमुख सोमनाथ ने शनिवार को कहा था, "पहली परीक्षण उड़ान के बाद हमने तीन और परीक्षण मिशनों, डी2, डी3, डी4 की योजना बनाई है। इसका उद्देश्य गगनयान मिशन के दौरान अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। परीक्षण के दौरान माड्यूल को अंतरिक्ष में ले जाया जाएगा। इसके साथ, इसे पृथ्वी पर वापस लाकर बंगाल की खाड़ी में उतारा जाएगा। गगनयान मिशन के तहत तीन अंतरिक्षयात्रियों के दल को 400 किमी की कक्षा में ले जाया जाएगा। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Gaganyaan Mission: 21 अक्टूबर को ISRO लॉन्च करेगा पहली परीक्षण उड़ान, अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा होगी सुनिश्चित