Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    NEET पेपर लीक विवाद में NTA ने 47 अधिकारियों को बर्खास्त किया, दर्ज होगा क्रिमिनल केस

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 10:48 PM (IST)

    पेपर लीक मामले में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने इस संबंध में 47 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। ...और पढ़ें

    नीट पेपर लीक पर सरकार का एक्शन (फाइल फोटो)

    नीट पेपर लीक पर सरकार का एक्शन (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. NTA ने पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई की है।

    2. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 47 अधिकारियों को सेवा से बर्खास्त किया।

    3. सरकार पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए सक्रिय है।

    एएनआई, नई दिल्ली। पेपर लीक विवाद को लेकर नेशनल टेस्ट एजेंसी (NTA) में बड़ा बदलाव हुआ है। एनटीए के 47 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया है, आगे और भी बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

    न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी गई है। इन अधिकारियों के खिलाफ कानूनी और आपराधिक कार्रवाई की जाएगी।

    NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त

    सूत्रों के मुताबिक, NTA ने 47 अधिकारियों को नौकरी से हटा दिया है। इनमें से कुछ अधिकारियों के खिलाफ कानूनी और आपराधिक कार्रवाई भी की जाएगी।

    पेपर लीक को लेकर चल रही कार्रवाई के बीच NTA में अधिकारियों को बर्खास्त करना बड़े बदलावों का हिस्सा है। ये एजेंसी पेपर लीक के मामलों को लेकर विवादों में रही है।

    NEET-UG पेपर पर NTA ने ही कराया था। नीट पेपर लीक होने के बाद सरकार ने यह बड़ा एक्शन लिया है। वहीं सरकार के तरफ से कहा गया है कि पेपर लीक को लेकर अभी और भी बड़े फैसले लिए जाएंगे।

    नीट पेपर लीक के बाद देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और छात्र भी प्रदर्शन कर रहे हैं। इन छात्रों के प्रदर्शन के बीच NTA पर बड़ी कार्रवाई की गई है।

    पेपर लीक पर 10 साल की सजा

    देशभर में चल रहे प्रदर्शन के बीच आज गुरुवार, 24 जुलाई को कैबिनेट बैठक ने पेपर लीक संशोधन बिल को मंजूरी दे दी है।

    इस बिल में पेपर लीक माफियाओं के खिलाफ कड़े प्रविधान रखे गए हैं। अगर ये बिल, कानून बन जाता है तो पेपर लीक के मामले में दोषियों को 10 की जेल की सजा होगी और 10 करोड़ का जुर्माना भी भरना होगा।

    सरकार के पेपर लीक संशोधन बिल को मंजूरी देने के बाद अब NTA के 47 अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया गया है। इसके बाद सरकार और भी बड़े फैसले लेने की तैयारी में है।

    यह भी पढ़ें- 'प्रदर्शन के दौरान हुआ पैलेट गन का इस्तेमाल', घायल छात्र के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी