गुजरात: सुरक्षा गार्ड ने पीजी में रहने वाली छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, छत पर टहलने गई थी पीड़िता; आरोपी गिरफ्तार
अहमदाबाद के आनंदनगर इलाके में छात्रा एक पेइंग गेस्ट (पीजी) आवास में रह रही थी। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के रहने वाले धर्म सिंह के तौर ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
अहमदाबाद में सुरक्षा कर्मी ने छात्रा के साथ किया दुष्कर्म।
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के रहने वाला है आरोपी।
डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। अहमदाबाद के आनंदनगर इलाके की सोसाईटी में सिर्फ छह दिन पहले सुरक्षा गार्ड के तौर पर काम शुरू करने वाले एक व्यक्ति को इंटीरियर डिजाइनिंग की छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बताया कि छात्रा एक पेइंग गेस्ट (पीजी) आवास में रह रही थी। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के रहने वाले धर्म सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस ने छात्रा की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
टहलने के लिए बिल्डिंग की छत पर गई थी पीड़िता
पुलिस के संयुक्त आयुक्त नीरज बडगुजर ने बताया कि पीड़िता शनिवार की रात लगभग नौ बजे टहलने के लिए बिल्डिंग की छत पर गई थी। सुरक्षा गार्ड भी उसका पीछा करते हुए छत पर चला गया।
कुछ देर बाद सुरक्षा गार्ड ने उसका गला दबाकर उसे एक तरफ खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह पीड़िता का मोबाइल फोन लेकर भाग गया। उस समय कोई तीसरा व्यक्ति वहां मौजूद नहीं था। पीड़ित छात्रा मूल रूप से कच्छ की निवासी है। घटना के बाद छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। आरोपी से पूछताछ जारी है।