गुजरात में कार से मिले 2.5 करोड़ रुपये नकद, आयकर विभाग करेगा जांच
गुजरात के दाहोद में वाहनों की नियमित जांच के दौरान एक कार से 2.56 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी जब्त की गई। चालक नकदी के स्रोत और परिवहन के संबंध में को ...और पढ़ें
-1779069914520_m.webp)
कार से 2.56 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी जब्त। (सोर्स - पीटीआई)
HighLights
दाहोद में कार से 2.56 करोड़ रुपये नकद जब्त
चालक नकदी के स्रोत का दस्तावेज नहीं दे सका
आयकर विभाग मामले की आगे जांच करेगा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात के दाहोद में वाहनों की नियमित जांच के दौरान एक कार से 2.56 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी जब्त की गई। पुलिस उपाधीक्षक एके कलास्वा ने बताया कि शनिवार को धनपुर चौकी के पास कार को रोका गया। इसके बाद जब कार की जांच की गई तो कार में एक पार्सल मौजूद था और नकदी भी मिली।
वडोदरा ले जाया जा रहा था 2.56 करोड़ रुपये
यह पैसा दाहोद की एक अंगडि़या (पारंपरिक कूरियर) कंपनी से वडोदरा ले जाया जा रहा था। वाहन चालक राजू निनामा नकदी के स्त्रोत और परिवहन के संबंध में कोई दस्तावेज या सबूत पेश नहीं कर सका।
अधिकारी ने बताया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) के तहत लिमखेड़ा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है, जबकि आयकर विभाग को नकदी के स्त्रोत और संभावित वित्तीय अनियमितताओं की आगे जांच करने के लिए सूचित किया गया है।