Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gujarat Suspension Bridge Collapse: आजादी से भी पहले बना था पुल, पांच दिन पहले ही हुई थी मरम्मत

    By Mahen KhannaEdited By:
    Updated: Mon, 31 Oct 2022 02:42 PM (IST)

    मच्छु नदी पर बने केबल पुल के टूटने से आज 60 लोगों की मौत हो गई। यह पुल करीब 142 साल पुराना बताया जा रहा है जिसको 5 दिन पहले ही मरम्मत के बाद खोला गया ...और पढ़ें

    गुजरात के मच्छु नदी पर बने केबल पुल के टूटने से 60 लोगों की मौत हुई।
    गुजरात के मच्छु नदी पर बने केबल पुल के टूटने से 60 लोगों की मौत हुई।

    अहमदाबाद, जेएनएन। गुजरात के मोरबी जिला के मच्छु नदी पर बने केबल पुल के टूटने से आज 60 लोगों की मौत हो गई। घटना के वक्त पुल पर करीब 300 से ज्यादा लोग मौजूद थे। हादसे के बाद 70 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। यह पुल करीब 142 साल पुराना बताया जा रहा है, जिसको 5 दिन पहले ही मरम्मत के बाद खोला गया था। इसके निर्माण की शुरुआत अंग्रेजों ने आजादी से भी पहले की थी और इसके निर्माण के लिए भी सारा सामान ब्रिटेन से ही आया था।

    काफी समय से पुल को किया हुआ था बंद

    इस केबल पुल को पिछले छह महीने से आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया था। हाल ही में मरम्मत के बाद इसे 25 अक्तूबर को लोगों के लिए दौबारा खोला गया था। यह पुल मरम्मत के बाद 5 दिन भी नहीं टिक सका। इस पुल के चलते काफी लोगों को फायदा मिल रहा था, जिनको अब नुकसान उठाना होगा। दीवाली के अगले दिन यानी 25 अक्तूबर को इसे खोला गया था।

    करीब 2 करोड़ हुए थे मरम्मत में खर्च

    इस पुल का निर्माण साल 1880 में पूरा हुआ था। उस समय निर्माण में करीब 3.5 लाख रुपये की लागत आई थी। इस बीच इसकी मरम्मत में 2 करोड़ से ज्यादा की लागत आई थी। 

    765 फीट लंबा है ब्रिज

    मोरबी का यह पुल काफी लम्बी दूरी के लिए है। इस पुल की लंबाई 765 फीट आंकी गई थी। इस पुल पर जाने के लिए फीस भी देनी पड़ती है। इसके लिए 15 रुपए देने होते थे।

    खबरें और भी

    भीड़ बढ़ने से हुआ हादसा

    मोरबी में टूटे इस पुल को 5 दिन पहले ही खोला गया था। हालांकि, पुल पर भीड़ के बढ़ जाने से मरम्मत के बाद भी यह टूट गया। पुल के गिरते  ही वहां चीखपुकार मच गई, कई लोगों और बच्चों को तो केबल से लटकते हुए भी देखा गया। बता दें कि इस पुल की क्षमता 100 लोगों की ही बताई गई है, लेकिन इसपर 300 से ज्यादा लोग मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें- Gujarat के मोरबी में पुल गिरने से 60 लोगों की मौत, पीएम और सीएम ने किया मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे का एलान