Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    केरल की रैली में हमास नेता खालिद की मौजूदगी पर बवाल, BJP बोली- देश के लिए चिंता की बात

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Sun, 29 Oct 2023 09:49 AM (IST)

    केरल में जमात-ए-इस्लामी की युवा शाखा सॉलिडैरिटी यूथ मूवमेंट ने फलस्तीन के समर्थन में एक सभा का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में हमास नेता ने वर्चुअली र ...और पढ़ें

    केरल की रैली में हमास नेता खालिद की मौजूदगी पर बवाल, BJP बोली- देश के लिए चिंता की बात
    केरल की रैली में हमास नेता खालिद की मौजूदगी पर बवाल, BJP बोली- देश के लिए चिंता की बात

    HighLights

    1. हमास नेता ने रैली में की वर्चुअली शिरकत।
    2. बीजेपी ने हमास नेता के शामिल होने पर उठाए सवाल।
    3. जमात-ए-इस्लामी की युवा विंग ने किया था कार्यक्रम का आयोजन।

    एएनआई, तिरुवनंतपुरम। इजरायल-हमास युद्ध को तीन सप्ताह से अधिक का समय हो गया है, लेकिन इस युद्ध के थमने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। इस बीच केरल में फलस्तीन के समर्थन में एक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में हमास नेता भी वर्चुअली रूप से शामिल हुए। हालांकि, भाजपा की केरल उपाध्यक्ष ने इस पर सवाल खड़े किए हैं।

    केरल में एक रैली में शामिल हुए हमास नेता खालिद मशाल

    हमास नेता खालिद मशाल के रैली में वर्चुल शामिल होने पर केरल की भाजपा उपाध्यक्ष वीटी रेमा ने हैरानी जताई है। उन्होंने कहा कि हमास नेता खालिद मशल का रैली में वर्चुअल तौर पर शामिल होना इस्लामिक आतंकवादियों के एक समूह ने भारत जैसे धर्मनिरपेक्ष देश में अपनी असली मानसिकता दिखाई है।

    हमास नेता का कार्यक्रम में शामिल होना चिंताजनक- वीटी रेमा

    वीटी रेमा ने कहा कि यह चौंकाने वाली खबर है और देश के लिए चिंताजनक बात है। भारत जैसे धर्मनिरपेक्ष देश और दक्षिणी राज्य केरल में इस्लामिक आतंकवादियों के एक समूह की मौजूदगी सवाल खड़े करती है। उन्होंने कहा कि हर कोई जानता है कि हमास ने इजरायल पर हमला किया था।

    केरल भाजपा अध्यक्ष ने उठाए सवाल

    वहीं, केरल भाजपा अध्यक्ष के. सुरेंद्रन ने भी हमास नेता के कार्यक्रम में शिरकत पर सवाल उठाए थे। उन्होंने राज्य सरकार की आलोचना करते हुए कहा था कि इस तरह के आयोजन अस्वीकार्य हैं।

    यह भी पढ़ें- Israel Hamas War: फलस्तीन के सभी कैदियों को किया जाए रिहा, हमास ने इजरायल के सामने रखी बंदियों को छोड़ने की शर्त

    जमात-ए-इस्लामी की युवा विंग ने किया था कार्यक्रम का आयोजन

    बता दें कि केरल में जमात-ए-इस्लामी की युवा शाखा सॉलिडैरिटी यूथ मूवमेंट ने फलस्तीन के समर्थन में एक सभा का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में हमास नेता ने वर्चुअली रूप से शिरकत की थी। हमास के पूर्व प्रमुख मशाल ने सभा को अरबी भाषा में संबोधित किया था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Israel Hamas War: कब्रिस्तानों में भीड़, लावारिस शवों के लिए किसी के पास वक्त नहीं; 'ईश्वर ऐसे हालात किसी को न दिखाए'