विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोजाम्बिक में हरदीप सिंह पुरी का खास तरीके से हुआ स्वागत, मंत्री बोले- ये सब PM मोदी के नेतृत्व का कमाल

By AgencyEdited By: Mahen Khanna
Updated: Sun, 29 Oct 2023 08:31 AM (IST)

Hardeep Singh Puri in Mozambique मोजाम्बिक पहुंचते ही हरदीप सिंह पुरी का पारंपरिक नृत्य मंडली ने स्वागत किया। एक पोस्ट में हरदीप सिंह ने कहा कि आज मा ...और पढ़ें

Hardeep Singh Puri in Mozambique मोजाम्बिक पहुंचे हरदीप।
Hardeep Singh Puri in Mozambique मोजाम्बिक पहुंचे हरदीप।

HighLights

  1. मोजाम्बिक पहुंचे हरदीप सिंह पुरी।
  2. हरदीप बोले- भारत और मोजाम्बिक में कई सदियों से मधुर और बेहतर संबंध।

एएनआई, मापुटो। Hardeep Singh Puri in Mozambique मोजाम्बिक की यात्रा पर आए केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पीएम मोदी की खूब तारीफ की है। पुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया भर के देशों के साथ भारत की साझेदारी लगातार बढ़ रही है। 

नृत्य मंडली ने हरदीप सिंह का गर्मजोशी से स्वागत

मोजाम्बिक पहुंचते ही हरदीप सिंह पुरी का पारंपरिक नृत्य मंडली ने स्वागत किया। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर किए एक पोस्ट में  हरदीप सिंह ने कहा कि आज मापुटो पहुंचने पर गर्मजोशी और पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया, जो बेहद अच्छा लगा। पुरी ने इसी के साथ कहा कि ये सब पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया भर के देशों के साथ भारत की बढ़िया साझेदारी के कारण है।

सदियों पुराने हैं दोनों देशों के संबंध

मंत्री ने कहा कि भारत और मोजाम्बिक के मधुर और बेहतर संबंध हैं। मोजाम्बिक और भारत के पश्चिमी राज्यों के बीच व्यापारिक संबंध कई सदियों पुराने हैं और औपनिवेशिक युग से भी पहले के हैं।

मोजाम्बिक के राष्ट्रपति से मिले थे पीएम मोदी

इससे पहले अगस्त में, पीएम नरेंद्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीका में 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मौके पर मोजाम्बिक के राष्ट्रपति फिलिप न्यूसी के साथ बैठक की थी। दोनों नेताओं ने मोजाम्बिक के राष्ट्रपति फिलिप न्यूसी के साथ विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की।

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा,

जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मौके पर राष्ट्रपति फिलिप न्युसी से मुलाकात की। हमने अपने देशों के लोगों के लाभ के लिए विभिन्न क्षेत्रों में भारत-मोजाम्बिक सहयोग में विविधता लाने के तरीकों पर चर्चा की।

दोनों देशों में लगातार बढ़ रहे द्विपक्षीय संबंध

दोनों नेताओं ने संसदीय संपर्क, रक्षा, आतंकवाद विरोधी, ऊर्जा, खनन, स्वास्थ्य, व्यापार और निवेश, क्षमता निर्माण, समुद्री सहयोग और द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। 

यह भी पढ़ें - जल्द ही चीन के बाद दूसरे सबसे लंबे मेट्रो नेटवर्क वाला देश बनेगा भारत, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का दावा