Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Karnataka News: मंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार और बस की हुई जोरदार टक्कर, हादसे में चार लोगों की मौत

    By AgencyEdited By: Babli Kumari
    Updated: Wed, 27 Sep 2023 10:01 AM (IST)

    Karnataka Accident Newsकर्नाटक के मंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस और एक कार की जोरदार टक्कर हो गई। बेकाबू कार ने खड़ी बस को पीछे से टक्कर मार दिया। इस ...और पढ़ें

    मंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार और बस की हुई जोरदार टक्कर (प्रतीकात्मक फोटो)
    मंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार और बस की हुई जोरदार टक्कर (प्रतीकात्मक फोटो)

    कर्नाटक, एजेंसी। कर्नाटक के मंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस और एक कार की जोरदार टक्कर हो गई। बेकाबू कार ने खड़ी बस को पीछे से टक्कर मार दिया। इस भीषण टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।स्थानीय पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। घटना में अभी और जानकारी सामने आना बाकी है।

    यह घटना बेंगलुरु-मंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग 75 पर हुई।

    हादसे की पुलिस कर रही है जांच 

    बेल्लूर पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "यह घटना सुबह करीब 8:30 बजे आदिचुंचनगिरी इंस्टीट्यूट के पास हुई। कार सड़क के किनारे खड़ी एक बस के पीछे से टकरा गई।"

    अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आगे की जांच जारी है।

    यह भी पढ़ें- UNGA 2023: 'विदेशी हस्तक्षेप के कारण लोकतंत्र खतरे में' UN में जयशंकर की लताड़ के बाद बोला कनाडा

    यह भी पढ़ें- AAP ने गोवा में की पदाधिकारियों की नियुक्ति, 27 सदस्यों की जारी की लिस्ट; पांच उपाध्यक्ष के नाम भी शामिल