Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुजरात में भारी बारिश, सूरत में हालात खराब, कई गांवों से संपर्क कटा; असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 01:59 AM (IST)

    दक्षिण और मध्य गुजरात के कई हिस्सों में शनिवार को मूसलधार बारिश हुई, जिसके चलते 27 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। सूरत जिले के अंब ...और पढ़ें

    गुजरात में भारी बारिश, सूरत में हालात खराब (फोटो- पीटीआई)

    गुजरात में भारी बारिश, सूरत में हालात खराब (फोटो- पीटीआई)

    HighLights

    1. गुजरात के कई जिलों में 27 हजार लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया

    2. असम में शनिवार को बाढ़ की स्थिति में थोड़ा सुधार देखने को मिला

    पीटीआई, अहमदाबाद। दक्षिण और मध्य गुजरात के कई हिस्सों में शनिवार को मूसलधार बारिश हुई, जिसके चलते 27 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। सूरत जिले के अंबिका तालुका में 24 घंटे में 611 मिमी बारिश हुई है।

    सूरत, नवसारी, भरूच और तापी, साथ ही मध्य गुजरात के खेड़ा और आनंद जैसे जिलों में 400 मिमी से अधिक बारिश हुई। आइएएनएस के अनुसार सेना ने बाढ़ प्रभावित सूरत में 34 लोगों को बचाया है। बाढ़ जैसी स्थिति के कारण कई गांवों का संपर्क कट गया है।

    विज्ञान विभाग ने रविवार सुबह तक अहमदाबाद, सुरेन्द्रनगर, राजकोट, भावनगर, मोरबी और बोटाद जिलों में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

    भारी बारिश से प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्यों के लिए सेना के साथ राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की 17 टीमें और राज्य की एसडीआरएफ की 33 टीमें तैनात हैं। एक सप्ताह पहले भी गुजरात के कई हिस्सों में, विशेष रूप से नवसारी और वलसाड जिलों में तबाही मचाई थी।

    असम में बाढ़ की स्थिति में मामूली सुधार

    असम में शनिवार को बाढ़ की स्थिति में थोड़ा सुधार देखने को मिला। बाढ़ प्रभावित लोगों की संख्या घटकर 1.78 लाख हो गई। हालांकि डूबे हुए जिलों की संख्या बढ़कर सात हो गई।

    खबरें और भी

    एक आधिकारिक बुलेटिन में बताया गया कि राज्य में पिछले 24 घंटों में कोई भी जनहानि की सूचना नहीं मिली। मृतक संख्या 82 पर स्थिर रही।

    असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के बुलेटिन में यह भी कहा गया कि डिकहौ और धनसिरी (दक्षिण) नदियाां शिवसागर और नुमालिगढ़ (गोलाघाट) में खतरे के स्तर से ऊपर बह रही हैं। गोलाघाट, शिवसागर, चाराइदेव, बजाली, धेमाजी, सोनितपुर और जोरहाट बाढ़ में डूबे हुए हैं।