West Bengal CM Oath Ceremony LIVE: बंगाल में पहली बार बीजेपी सरकार, सुवेंदु अधिकारी ने ली सीएम पद की शपथ
West Bengal CM Oath Taking Ceremony LIVE: सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्री और ब्रिगेड मैदान में मौजूद हजारों लोग इस पद के साक्षी बने।
-1778306840199_m.webp)
West Bengal CM Oath Taking Ceremony 2026 LIVE News, बंगाल में शपथ ग्रहण समारोह (फोटो- पीटीआई)
डिजिटल डेस्क, कोलकाता। West Bengal CM Oath Taking Ceremony LIVE: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के बाद सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। इसी के साथ बंगाल में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत बीजेपी के कई बड़े नेता और राज्यों के मुख्यमंत्री इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए हैं और बंगाल में इस नई सरकार के गठन के साक्षी बने हैं।
बंगाल की नई सरकार से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए जुड़े रहिए हमारे लाइव ब्लॉग के साथ...
WB CM Oath Ceremony LIVE: युवा नेता निसिथ प्रामाणिक ने ली शपथ
-1778307817535_v.jpg)
बीजेपी के युवा नेता निसिथ प्रामाणिक ने मंत्री पद की शपथ ली है।
WB CM Oath Ceremony LIVE: क्षुदीराम टुडू ने ली मंत्री पद की शपथ
-1778307678839_v.jpg)
दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल और अशोक कीर्तनिया के बाद क्षुदीराम टुडू ने मंत्री पद की शपथ ली है।
WB CM Oath Ceremony LIVE: अशोक कीर्तनिया ने ली मंत्री पद की शपथ
-1778307370878_v.jpg)
सुवेंदु अधिकारी के साथ उनके मंत्री के रूप में अशोक कीर्तनिया ने मंत्री पद की शपथ ली है।
WB CM Oath Ceremony LIVE: अग्निमित्रा पॉल ने ली मंत्री पद की शपथ
-1778307187156_v.jpg)
अग्निमित्रा पॉल ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। वो शपथ लेने वाली पहली महिला मंत्री हैं।
WB CM Oath Ceremony LIVE: दिलीप घोष ने ली मंत्री पद की शपथ
सुवेंदु अधिकारी के बाद दिलीप घोष ने मंत्री पद की शपथ ली है।
-1778306967092.jpg)
WB CM Oath Ceremony LIVE: सुवेंदु अधिकारी ने ली सीएम पद की शपथ
-1778306728664_v.jpg)
सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। इसी के साथ बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार बन गई है। सुवेंदु अधिकारी ने बांग्ला भाषा में शपथ ली।
WB CM Oath Ceremony LIVE: पीएम मोदी और सुवेंदु अधिकारी ने रवींद्रनाथ टैगोर को दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बनने जा रहे सुवेंदु अधिकारी ने रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
#WATCH | Kolkata | Prime Minister Narendra Modi and CM-designate Suvendu Adhikari pay tribute to Gurudev Rabindranath Tagore on his birth anniversary pic.twitter.com/0f2FiHRAWJ
— ANI (@ANI) May 9, 2026
WB CM Oath Ceremony LIVE: पीएम मोदी ने सबसे पुराने कार्यकर्ता का किया सम्मान
-1778305960318_v.jpg)
प्रधानमंत्री मोदी ने मंच पर पार्टी के सबसे पुराने कार्यकर्ता माखनलाल सरकार का सम्मान किया। पीएम मोदी ने उनके पैर छुए और गले लगाया।
WB CM Oath Ceremony LIVE: चिराग पासवान और सुनेत्रा पवार भी शपथग्रहण में शामिल
भारतीय जनता पार्टी के कई बड़े नेताओं समेत उनकी सहयोगी पार्टियों के नेता भी मंच पर मौजूद हैं। चिराग पासवान और सुनेत्रा पवार भी मंच पर मौजूद हैं।
WB CM Oath Ceremony LIVE: मंच पर BJP के सभी दिग्गज नेता मौजूद
पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन के साथ ही बीजेपी का शक्ति-प्रदर्शन भी नजर आ रहा है। केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत बीजेपी के कई बड़े नेता मंच पर मौजूद हैं।
West Bengal CM Oath Taking Ceremony LIVE: मंच पर पहुंचे अमित शाह, राजनाथ सिंह और नितिन नवीन
ब्रिगेड मैदान में शपथग्रहण के लिए मंच पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मंच पर पहुंच गए हैं।
WB CM Oath Ceremony LIVE: पीएम मोदी के साथ परेड ग्राउंड पहुंचे सुवेंदु अधिकारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सुवेंदु अधिकारी को लेकर शपथग्रहण के लिए ब्रिगेड मैदान पहुंचे हैं। पीएम मोदी और सुवेंदु अधिकारी के साथ में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य भी गाड़ी में सवार नजर आए।
#WATCH | Kolkata | Prime Minister Narendra Modi arrives at Kolkata’s iconic Brigade Parade, where the swearing-in ceremony of the BJP government in West Bengal is taking place.
— ANI (@ANI) May 9, 2026
BJP leader Suvendu Adhikari to take oath as the Chief Minister of West Bengal pic.twitter.com/jjxaEIxNH9
WB CM Oath Ceremony LIVE: बंगाल के राज्यपाल परेड ग्राउंड पहुंचे
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि, भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने के लिए कोलकाता के प्रतिष्ठित ब्रिगेड परेड ग्राउंड पहुंच गए हैं।
#WATCH | West Bengal Governor RN Ravi arrives at Kolkata’s iconic Brigade Parade Ground to administer the oath of office to BJP leader Suvendu Adhikari as West Bengal CM pic.twitter.com/8cozek5eYR
— ANI (@ANI) May 9, 2026
WB CM Oath Ceremony LIVE: बंगाल के लिए ऐतिहासिक भोर, शपथग्रहण से पहले बोले सुवेंदु अधिकारी
शपथग्रहण से पहले बंगाल के मुख्यमंत्री बनने जा रहे सुवेंदु अधिकारी ने कहा, 'बंगाल के लिए ऐतिहासिक भोर। कुशासन का अंत और विकास व शांति के डबल-इंजन युग की शुरुआत।'
WB CM Oath Ceremony LIVE: पीएम मोदी ब्रिगेड मैदान पहुंचे
सुवेंदु अधिकारी थोड़ी ही देर में कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पीएम मोदी ब्रिगेड मैदान पहुंच गए हैं।
WB CM Oath Ceremony LIVE: सीएम योगी आदित्यनाथ भी शपथग्रहण समारोह में होंगे शामिल
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंच गए हैं।
West Bengal CM Oath Swearing LIVE: पीएम मोदी कोलकाता पहुंचे
पश्चिम बंगाल में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। इस नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता पहुंच गए हैं।
WB CM Oath Ceremony LIVE: सुवेंदु सरकार देगी शुभ संकेत- दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता
सीएम रेखा गुप्ता कोलकाता पहुंच गई हैं। रेखा गुप्ता ने कहा, 'मुझे बंगाल और उसकी बेटियों के लिए बहुत खुशी है, जिन्होंने 15 वर्षों तक अत्याचार सहे। आज बंगाल का दिन है, जहां अब विकास और आस्था होगी। बंगाल में अब सुवेंदु अधिकारी सरकार के अधीन भ्रष्टाचार और अत्याचार समाप्त हो गए हैं। सुवेंदु सरकार शुभ संकेत देगी।'
WB CM Oath Ceremony LIVE: चंद्रबाबू नायडू और भूपेंद्र पटेल भी पहुंचे कोलकाता
केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंच गए हैं।
#WATCH | West Bengal | Union Minister Ram Mohan Naidu, Andhra Pradesh CM Chandrababu Naidu, Gujarat CM Bhupendra Patel arrive in Kolkata to attend the swearing-in ceremony of BJP leader Suvendu Adhikari as the Chief Minister of West Bengal pic.twitter.com/oAo2r1QTWY
— ANI (@ANI) May 9, 2026
West Bengal CM Oath Swearing LIVE: दिल्ली-बिहार के सीएम पहुंचे बंगाल
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय लोक दल पार्टी के अध्यक्ष जयंत चौधरी शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंच गए हैं।
West Bengal CM Oath Swearing LIVE: बंगाल में बीजेपी का शक्ति-प्रदर्शन
सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होने वाले हैं। साथ ही केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के कई बड़े नेता भी इस समारोह में शामिल होने के लिए बंगाल पहुंच गए हैं।
West Bengal New CM: लोकभवन पहुंचे सुवेंदु अधिकारी
बंगाल बीजेपी विधायक दल के नेता सुवेंदु अधिकारी लोकभवन में पहुंच गए हैं। जहां वह राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
सुवेंदु के घर के बाहर जश्न का माहौल
पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर के कोंताई में सुवेंदु अधिकारी के घर के पास जश्न मनाया जा रहा है।
#WATCH | West Bengal: Celebrations near the residence of Suvendu Adhikari, in Contai, Purba Midnapore.
— ANI (@ANI) May 8, 2026
He has been elected as the leader of BJP Legislative Party in West Bengal and is set to be the new Chief Minister of the State. pic.twitter.com/w0zsZc2HdA
Bengal BJP CM LIVE: नहीं आया दूसरे नाम का प्रस्ताव
गृह मंत्री अमित शाह ने सुवेंदु अधिकारी के नाम के एलान के बाद उन्हें फूलों की माला पहचाई। शाह ने कहा कि बंगाल में सीएम के लिए दूसरे नाम का प्रस्ताव नहीं आया था।
भगवा रंग से सजा बंगाल विधानसभा
Bengal BJP CM LIVE: बंगाल विधानसभा के पूरे भवन को भगवा रंग की रोशनी से सजाया गया है। वहां पहले से मौजूद ममता बनर्जी व पूर्व मंत्रियों की नामपट्टियां हटा दी गई हैं।
राज्यपाल से मिलकर पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा
Bengal New CM LIVE: वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ सुवेंदु अधिकारी शाम 6.30 बजे राज्यपाल आरएन रवि से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे ।
Suvendu Adhikari New CM OF Bengal: शुभेंदु अधिकारी ने जताया सभी का आभार
शुभेंदु अधिकारी ने कहा "मैं केंद्रीय गृह मंत्री और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी और बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष समीक भट्टाचार्य को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने अपनी मेहनत से चुनाव में मेहनत की। मुझे लोकतांत्रिक तरीके से सभी विधायकों की सहमति से विधानदल का नेता चुना गया है।'
Bengal New CM LIVE: 23 जिलों में नहीं खुला बीजेपी का खाता
गृह मंत्री शाह ने आगे कहा कि बंगाल के 23 जिलों में से नौ जिले ऐसे हैं जहां दीदी का खाता भी नहीं खुला है। सूपड़ा साफ हो चुका है। मैंने ऐसा प्रचंड जनादेश कभी देखा नहीं क्योंकि सरकार काम करती है तो जनादेश मिलता है लेकिन जहां विपक्षी दल में है और विरोधी दल के नेता को बोलने का मौका नहीं दिया जाता है वहां पर सत्ताधारी दल का नौ जिलों में शून्य वोट ये केवल जनता और ईश्वर की कृपा है।
Bengal BJP CM LIVE: किसी भी तरह से नहीं टुटे विश्वास
बंगाल के सीएम के लिए सुवेंदु अधिकार के नाम का एलान करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “पार्टी की ओर से मैं यह भी कहना चाहता हूं कि बंगाल की जनता ने हमसे जो उम्मीदें लगाई हैं, और जिस आशा और विश्वास के साथ हमें जनादेश दिया है, हम यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे कि उनका विश्वास किसी भी तरह से न टूटे। हमारे काम में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। हर BJP कार्यकर्ता की यह जिम्मेदारी है कि वह ‘सोनार बांग्ला’ बनाने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़े और बंगाल की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करे"।
West Bengal Govt Formation LIVE: बंगाल की जनता का धन्यवाद
बंगाल में मिली ऐतिहासिक जीत पर ने नए विधायकों को संबोधित करते हुए कहा- इतना बड़ा विधायक दल देखकर मन, आत्मा, शरीर, सबके अंदर खुशी की लहर उठती है। मैं दोनों हाथ जोड़कर जिम्मेदारी के साथ बंगाल की जनता को कोटि-कोटि धन्यवाद देना चाहता हूं। मैनें ऐसी प्रचंड बहुमत कभी नहीं देखा।
Bengal New CM LIVE: अमित शाह ने दी बधाई
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "मैं पश्चिम बंगाल के मनोनीत मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी को बधाई देना चाहूंगा।"
West Bengal New CM: ओडिशा के सीएम ने दी बधाई
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा, "सुवेंदु अधिकारी के नए विधायक दल के नेता चुने जाने के अवसर पर, मैं ओडिशा की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।"
West Bengal Cabinet Oath Ceremony: आठ विधायकों ने दिया नाम का प्रस्ताव
भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में भाजपा के आठ विधायकों ने मुख्यमंत्री पद के लिए सुवेंदु अधिकारी के नाम का प्रस्ताव किया। जिसके बाद सुवेंदु अधिकारी सर्वसम्मति विधायक दल के नेता चुने गए
West Bengal CM Oath Swearing LIVE: कल होगा शपथ ग्रहण
बंगाल के नई बीजेपी सरकार का शपथ ग्रहण कल यानी शनिवार को होगा। इस शपथ ग्रहण समारोह में तृणमूल शासन में मारे गए 200 से अधिक शहीदों के परिवार भी आमंत्रित किया गया है।
सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नौवें मुख्यमंत्री
सुवेंदु अधिकारी बंगाल के नौवें मुख्यमंत्री होंगे। गृह मंत्री अमित शाह ने स्वयं मुख्यमंत्री पद के लिए सुवेंदु अधिकारी के नाम का प्रस्ताव रखा। सुवेंदु अधिकारी को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुन लिया गया है।
Who is the New CM of West Bengal: बंगाल का नया सीएम कौन?
सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री होंगे, सुवेंदु अधिकारी भाजपा विधायक दल की बैठक में नेता चुने गए हैं।
बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए सुवेंदु अधिकारी
सुवेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। बंगाल के नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी होंगे।
बीजेपी विधायक दल की बैठक शुरू
West Bengal New CM Name: बंगाल के कोलकाता में BJP विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है, जिसमें विधानसभा नेता और मुख्यमंत्री का चुनाव किया जाएगा।
अमित शाह बैठक में शामिल होने पहुंचे
Who is the New CM of West Bengal: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विधायक दल की बैठक में शामिल होने के लिए बिस्वा बांग्ला कन्वेंशन सेंटर पहुंच गए हैं।
West Bengal Cabinet Oath Ceremony Live: बीजेपी विधायक दल की बैठक शुरू
बीजेपी विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है। कुछ ही देर में बैठक में विधायक दल का नेता चुना जाएगा और इसी के साथ बंगाल को नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा।
West Bengal Cabinet Oath Ceremony Live: नवनिर्वाचित विधायकों से मिले सुवेंदु अधिकारी
विधायक दल की बैठक से पहले सुवेंदु अधिकारी ने पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों और अन्य बीजेपी नेताओं से मुलाकात की है।
#WATCH | Kolkata, West Bengal: BJP leader Suvendu Adhikari meets newly-elected MLAs of the party and other BJP leaders.
— ANI (@ANI) May 8, 2026
Union Home Minister Amit Shah, who has been appointed as the Central Observer for the election of the legislative party leader in West Bengal, will chair the… pic.twitter.com/JdkkzYWEl3
West Bengal Cabinet Oath Ceremony Live: विधायक दल की बैठक में 150 से ज्यादा विधायक पहुंचे
कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी की विधायक दल की बैठक जारी है। इस बैठक में शामिल होने के लिए सुवेंदु अधिकारी समेत 150 से ज्यादा पहुंच गए हैं।
West Bengal Cabinet Oath Ceremony Live: बंगाल में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारी
बंगाल में नई सरका के शपथ ग्रहण की तैयारी जोरों पर है। कोलकाता में विधायक दल की बैठक जारी है। थोड़ी ही देर में मुख्यमंत्री के नाम का एलान हो सकता है।
West Bengal Cabinet Oath Ceremony Live: बंगाल में कल सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण
पश्चिम बंगाल में कल शनिवार, 9 मई को सुबह 11 बजे कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में शपथ ग्रहण होगा।
West Bengal Cabinet Oath Ceremony: सुवेंदु अधिकारी विधायक दल की बैठक में शामिल होने पहुंचे
कोलकाता में आज विधायक दल की बैठक होनी है। बंगाल चुनाव में मुख्य भूमिका निभाने वाले और सीएम की रेस में सबसे आगे चल रहे सुवेंदु अधिकारी विधायक दल की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंच गए हैं।
बंगाल की जनता को मिलेगा बीजेपी सरकार का लाभ
West Bengal CM Oath Swearing LIVE: केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने कहा, "पश्चिम बंगाल की जनता को नई BJP सरकार का लाभ मिलेगा।"
West Bengal Cabinet Oath Ceremony: नागालैंड के सीएम पहुंचे कोलकाता
नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो कोलकाता पहुंच चके हैं। सीएम नेफियू रियो कल बंगाल में होने वाली नई बीजेपी सरकार के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे।
West Bengal CM Oath Swearing LIVE: बंगाल का होगा विकास
बीजेपी सांसद मनोज टिग्गा ने कहा, "एक बहुत ही काबिल व्यक्ति मुख्यमंत्री बनेगा और उसके नेतृत्व में बंगाल का विकास निश्चित रूप से होगा। विधायक, सांसद और डबल-इंजन सरकार लोगों के लिए काम करेंगे। आयुष्मान भारत योजना को भी इस (TMC) सरकार ने रोक रखा था, अब सभी योजनाएं लागू की जाएंगी।"
West Bengal Cabinet Oath Ceremony: राजनीतिक हत्याओं में हमारे लोगों ने गंवाई जान
BJP नेता शंकर घोष ने कहा, "...हमारे परिवार के कई सदस्यों ने राजनीतिक हत्याओं में अपनी जान गंवाई है, लोगों को विस्थापित होना पड़ा, महिलाओं पर हमले हुए। इन्हीं बलिदानों की वजह से आज हम सरकार बना पाए हैं। हमारे प्रधानमंत्री हमेशा कहते थे कि यह सरकार श्यामा प्रसाद मुखर्जी की धरती पर बननी चाहिए, और अब वह सपना साकार हो गया है।
West Bengal CM Oath Ceremony: 'बंगाल के लोगों को नई भाजपा सरकार का लाभ मिलेगा'
केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने कहा, 'पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों में पार्टी को उम्मीद से ज्यादा अच्छी प्रतिक्रिया मिली। पश्चिम बंगाल के लोगों को नई भाजपा सरकार का लाभ मिलेगा।'
'दो चोर डाकू एक साथ आए हैं'
भाजपा नेता सुभाष सरकार ने कोलकाता में अखिलेश यादव की ममता बनर्जी से मुलाकात पर कहा, 'दो चोर डाकू एक साथ आए हैं। वे देश के लिए काम नहीं करते, वे हमेशा भ्रष्टाचार से जुड़े रहे हैं।'
West Bengal Cabinet Oath Ceremony: बीजेपी मुस्लिमों के खिलाफ नहीं
बंगाल विधानसभा चुनाव में SC/ST आरक्षित सीटों पर BJP के मजबूत प्रदर्शन को लेकर BJP सांसद खगेन मुर्मू ने कहा- मुस्लिम समुदाय अब समझ चुका है कि BJP उनके खिलाफ नहीं है। पहले यह नैरेटिव फैलाया जा रहा था कि अगर BJP सत्ता में आई तो मुसलमानों को राज्य छोड़ना पड़ेगा।
West Bengal Cabinet Oath Ceremony: बंगाल के लिए बहुत अच्छा दिन
भाजपा नेता देबाश्री चौधरी ने कहा, 'आज बहुत खुशी का दिन है। पश्चिम बंगाल के भविष्य के लिए बहुत अच्छा दिन है। इतने दिनों की मेहनत आज सफल होने जा रही है। बहुत खुशी का दिन है।
बंगालवासियों को नमन करता हूं
West Bengal CM Oath Swearing LIVE: गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता पहुंचने के बाद एक्स पर लिखा, "बंगाल ने भाजपा को जो अपार स्नेह, विश्वास और समर्थन दिया, उसके लिए मैं बंगालवासियों को नमन करता हूं।"
West Bengal CM Oath Ceremony: कोलकाता पहुंचे अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता पहुंच गए हैं। वे आज शाम होने वाली विधायक दल की बैठक में शिरकत करेंगे। कोलकाता पहुंचने के बाद अमित शाह ने पहले दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पूजा अर्चना की।
सुवेंदु अधिकारी के साथ होटल पहुंचे
कोलकाता के एक होटल में होने वाली भाजपा की अहम बैठक के लिए रवाना हो गए हैं। खास बात ये है कि अमित शाह और सुवेंदु अधिकारी एक ही गाड़ी से होटल पहुंचे।
शपथ ग्रहण की तैयारी
विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद कल यानी 9 मई को शपथ ग्रहण समारोह होगा। बीजेपी ने शपथ ग्रहण को भव्य बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।
9 मई को होगा शपथ ग्रहण
कल यानी 09 मई, दिन शनिवार को कविगुरु रवींद्र नाथ टैगोर की जयंती के दिन नई सरकार के मुख्यमंत्री और मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड मैदान में सुबह 11 बजे से होगा।
सुवेंदु अधिकारी का सीएम बनना तय
मुख्यमंत्री पद की रेस में 2021 में नंदीग्राम के बाद इस बार के चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनके घर भवानीपुर में हराने वाले निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी का नाम सबसे आगे है। उनका मुख्यमंत्री बनना तय माना जा रहा है।
दोपहर दो बजे विधायक दल की बैठक
आज कोलकाता में दोपहर 2 बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी। केंद्रीय गृ हमंत्री अमित शाह बतौर पर्यवेक्षक इस बैठक में मौजूद रहेंगे। आज कोलकाता में दोपहर 2 बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी। इस बैठक में विधायक दल के नेता का चुनाव किया जाएगा।