विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UN में कैसे होता है भारतीय अधिकारियों का सेलेक्शन? वो बड़े नाम जिन्होंने बजाया भारत का डंका

Published: Sat, 26 Sep 2026 12:54 PM (IST)

संयुक्त राष्ट्र तक पहुंचने के लिए किसी भी व्यक्ति का एक भारतीय अधिकारी के तौर पर चयन कैसे होता है, ...और पढ़ें

यूनाइटेड नेशन्स में भारतीय अधिकारियों के चयन की प्रक्रिया (जागरण)

यूनाइटेड नेशन्स में भारतीय अधिकारियों के चयन की प्रक्रिया (जागरण)

HighLights

  1. पेटल गहलोत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को आतंकवाद पर घेरा।

  2. IFS अधिकारी बनने के लिए UPSC परीक्षा पास करना अनिवार्य।

  3. आईएफएस अधिकारी विदेशों में भारतीय मिशनों और यूएन में तैनात होते हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में फर्स्ट सेक्रेटरी पेटल गहलोत का नाम इस समय चर्चा में बना हुआ है। पेटल गहलोत ने UN महासभा में पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर करारा जवाब दिया है।

पेटल गहलोत ने पाकिस्तान को जवाब देते हुए कहा कि उसने 9/11 हमले के मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन को पनाह दी और यहां तक कि लादेन पाकिस्तानी सेना के ट्रेनिंग सेंटर के पास ही रहता था।

पेटल गहलोत IFS अधिकारी हैं और यूनाइटेड नेशन्स में सितंबर, 2024 से भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस पद पर पहुंचने के लिए कौन सी परीक्षा को पास करना जरूरी है और कैसे एक अधिकारी के तौर पर यूनाइटेड नेशन्स में जाया जा सकता है। आइए इसके बारे में पूरी डिटेल जानते हैं।

कैसे बनें IFS अधिकारी?

इंडियन फॉरेन सर्विस (IFS) एक सेंट्रल सर्विस है, जो कि देश की मुख्य डिप्लोमैटिक सर्विस है। इंडियन फॉरेन सर्विस का काम देश के बाहरी मामलों को संभालना है, जिसमें डिप्लोमेसी, व्यापार और सांस्कृतिक संबंध शामिल हैं।

IFS ऑफिसर विदेशों में भारतीय मिशनों के कामकाज और गतिविधियों के लिए और सरकार की विदेश नीति बनाने और उसे लागू करने के लिए जिम्मेदार होता है।

अगर कोई भी व्यक्ति IAS, IFS और IES बनना चाहता है, तो इसके लिए पहले यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) का एग्जाम पास करना होता है। कहा जाता है कि ये देश में होने वाली सबसे मुश्किल परीक्षाओं में से एक है।

कैसे होता है IFS अधिकारी का चयन?

IFS परीक्षा के लिए योग्यता की शर्तें वैसी ही हैं जैसी IAS और अन्य सिविल सेवा परीक्षाओं के लिए होती हैं। UPSC एग्जाम पास करने के लिए प्री, मेन्स और इंटरव्यू के मार्क्स को ध्यान में रखा जाता है।

कोई भी व्यक्ति जो विदेश में भारत का राजदूत बनना चाहता है, सबसे पहले UPSC एग्जाम को पास करना जरूरी है। कैंडिडेट पोस्टिंग के लिए अपनी पहली पसंद के तौर पर IFS चुन सकते हैं।

यूपीएससी पास करने के बाद रैंक के आधार पर उम्मीदवार को इंडियन फॉरेन सर्विस (IFS) में जगह मिलती है और उन्हें IFS के लिए खास ट्रेनिंग से गुजरना पड़ता है।

IFS अधिकारी बनने के बाद कहां-कहां होगी पोस्टिंग?

IFS ऑफिसर की पोस्टिंग विदेशों में मौजूद लगभग 160 भारतीय दूतावासों और मिशनों में हो सकती है। उन्हें यूनाइटेड नेशंस, UNESCO, वर्ल्ड बैंक, SAARC आदि जैसे संस्थानों में भी भेजा जा सकता है।

विदेश में राजनयिक की भूमिका के अलावा IFS अधिकारी को देश में अलग-अलग जगहों पर पासपोर्ट और वीजा ऑफिसर के तौर पर भी तैनात किया जा सकता है।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि

यूनाइटेड नेशन्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी कई अधिकारियों के पास होती है। आइए उन अधिकारियों के नाम जानते हैं, जो देश की आजादी के बाद से संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि हैं।

क्र.सं. नाम समयांतराल
1 हरीश पार्वथनेनी (Harish Parvathaneni) सितंबर 2024 - वर्तमान
2 रुचिरा कंबोज (Ruchira Kamboj) अगस्त 2022 - मई 2024
3 टी.एस. तिरुमूर्ति (T.S. Tirumurti) मई 2020 - जून 2022
4 सैयद अकबरुद्दीन (Syed Akbaruddin) जनवरी 2016 - अप्रैल 2020
5 अशोक कुमार मुखर्जी (Asoke Kumar Mukerji) अप्रैल 2013 - दिसंबर 2015
6 हरदीप एस. पुरी (Hardeep S. Puri) मई 2009 - फरवरी 2013
7 निरूपम सेन (Nirupam Sen) सितंबर 2004 - मार्च 2009
8 वी.के. नांबियार (V.K. Nambiar) मई 2002 - मई 2004
9 कमलेश शर्मा (Kamalesh Sharma) अगस्त 1997 - मई 2002
10 प्रकाश शाह (Prakash Shah) फरवरी 1995 - जुलाई 1997
11 एम.एच. अंसारी (M.H. Ansari) जनवरी 1993 - जनवरी 1995
12 सी.आर. घरेखान (C.R. Gharekhan) अक्टूबर 1986 - दिसंबर 1992
13 नटराजन कृष्णन (Natarajan Krishnan) अप्रैल 1981 - सितंबर 1986
14 ब्रजेश सी. मिश्रा (Brajesh C. Mishra) जून 1979 - मार्च 1981
15 रिखी जयपाल (Rikhi Jaipal) जुलाई 1974 - मई 1979
16 समर सेन (Samar Sen) जनवरी 1969 - जून 1974
17 जी. पार्थसारथी (G. Parthasarathy) अगस्त 1965 - दिसंबर 1968
18 बी.एन. चक्रवर्ती (B.N. Chakravarthy) अगस्त 1962 - जुलाई 1965
19 सी.एस. झा (C.S. Jha) जनवरी 1959 - जुलाई 1962
20 आर्थर एस. लाल (Arthur S. Lall) सितंबर 1954 - दिसंबर 1958
21 राजेश्वर दयाल (Rajeshwar Dayal) दिसंबर 1949 - अगस्त 1954
22 सर बेनेगल एन. राऊ (Sir Benegal N. Rau) (संयुक्त राष्ट्र में मंत्री प्रतिनिधि) 1948
23 समरेंद्रनाथ सेन (Samarendranath Sen) (संयुक्त राष्ट्र में स्थायी संपर्क अधिकारी) सितंबर 1946 - मार्च 1948

यह भी पढ़ें- Who is Petal Gahlot: कौन हैं पेटल गहलोत, जिन्होंने UN में शहबाज शरीफ के झूठ की खोल दी पोल?