विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किरण बेदी का 'आप' से सवाल, क्यों दिया था सीएम का ऑफर?

By manoj yadavEdited By:
Updated: Wed, 28 Jan 2015 06:10 PM (IST)

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की मुख्यमंत्री पद की घोषित उम्मीदवार किरण बेदी ने आम आदमी पार्टी पर पलटवार किया है। किरण ने कहा है कि अगर वे आंदोलन के समय से ही भारतीय जनता पार्टी के प्रति नरम थीं तो आम आदमी पार्टी की तरफ से उन्हें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की मुख्यमंत्री पद की घोषित उम्मीदवार किरण बेदी ने आम आदमी पार्टी पर पलटवार किया है। किरण ने कहा है कि अगर वे आंदोलन के समय से ही भारतीय जनता पार्टी के प्रति नरम थीं तो आम आदमी पार्टी की तरफ से उन्हें मुख्यमंत्री बनने का ऑफर क्यों किया था? आज एक संवाददाता सम्मेलन में बात करते हुए किरण ने कहा कि अगर उनके ऊपर 'आप' को भरोसा नहीं था तो इतना बड़ा पद देने का ऑफर क्यों किया गया था?

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने कहा था कि किरण बेदी इंडिया अगेंस्ट करप्शन के समय से ही भारतीय जनता पार्टी के प्रति नरम रुख रखती थी। कुमार विश्वास ने किरण बेदी के ऊपर यह आरोप उनके भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद लगाए थे। इसके पहले अन्ना हजारे के आंदोलन के समय भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन में ये सभी लोग एक साथ थे।

उधर, कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि अगर अरविंद केजरीवाल ने किरण बेदी को मुख्यमंत्री पद का ऑफर दिया था तो उन्हें यह बात लोगों के सामने लाना चाहिए।

केजरीवाल ने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अगर किरण बेदी को राजनीति में आना था तो आम आदमी पार्टी जैसे किसी साफ-सुथरी पार्टी के साथ जुड़ना चाहिए था। उन्हें भारतीय जनता पार्टी में नहीं शामिल होना चाहिए था। केजरीवाल ने कहा है कि बहन किरण बेदी एक भ्रष्ट और गलत पार्टी का साथ दे रही हैं।

पढ़ेंः अगर आपने दिल्ली विस चुनाव में वोट नहीं डाला तो...

पढ़ेंः "केजरी-किरण दोनों मेरे कार्यकर्ता, सीएम कोई बने अच्छी बात"