Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'नाश्ता-पानी करने के बराबर टाइम लगा', PAK में 23 मिनट की एयर स्ट्राइक पर बोले राजनाथ, IMF पर भी दागे सवाल

    Updated: Fri, 16 May 2025 02:13 PM (IST)

    ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार गुजरात के दौरे पर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर बड़ा हमला बोला है। भुज एअरबेस से राजनाथ सिंह ने देश को ...और पढ़ें

    भुज एअरबेस से राजनाथ सिंह ने पाक पर बोला हमला
    भुज एअरबेस से राजनाथ सिंह ने पाक पर बोला हमला

    HighLights

    1. ऑपरेशन सिंदूर के बाद गुजरात के भुज एअरबेस पहुंचे राजनाथ सिंह
    2. राजनाथ सिंह ने भारतीय सेना की सराहना की।
    3. भुज एयरबेस से राजनाथ ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ऑपरेशन सिंदूर के बाद गुजरात (Rajnath Singh Gujarat Visit) के भुज एअरबेस पहुंच चुके हैं। उन्होंने वहां जाकर जवानों से मुलाकात की। भुज एअरबेस से राजनाथ सिंह ने देश को संबोधित भी किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस दौरान भारतीय सेना की सराहना भी की।

    राजनाथ सिंह ने कहा, इस ऑपरेशन ने दुनिया को भारत की सैन्य ताकत का परिचय दिया और सीमा पार से पनप रहे आतंकवाद को रिकॉर्ड समय में कुचल दिया।

    'जितनी देर में नाश्ता करते'

    राजनाथ सिंह ने आगे अपने संबोधन में कहा, 'जितनी देर में नाश्ता पानी होता है, उतनी देर में आपने दुश्मनों को निपटा दिया।' रक्षा मंत्री ने महज 23 मिनट में अपना मिशन पूरा करने के लिए वायु योद्धाओं की सराहना की।

    'ऑपरेशन सिंदूर ने पूरी दुनिया को चौंका दिया' 

    राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय वायुसेना को पाकिस्तान में पल रहे आतंकी ढांचे को ध्वस्त करने में सिर्फ 23 मिनट लगे। उन्होंने यह भी कहा कि इस ऑपरेशन ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा है। उन्होंने कहा, 'हमारे वायु योद्धाओं ने जो किया, उसने पूरी दुनिया को चौंका दिया है।'

    पाकिस्तान की मदद पर सोचे IMF

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि IMF ने कर्ज में डूबे पाकिस्तान को 1 अरब डॉलर की सहायता राशि दी है, जिसका एक बड़ा हिस्सा आतंकी गतिविधियों को दोबारा शुरू करने में खर्च हो सकता है। ऐसे में IMF को पाकिस्तान को दी मदद को लेकर दोबारा विचार करना चाहिए।

    खबरें और भी

    पाकिस्तान को जो मदद दी गई है, उसका ज्यादातर हिस्सा आतंकवादी गतिविधियों के ढांचे को बढ़ाने के लिए किया गया है। 

    यह भी पढ़ें: Rajnath Singh:' अभी तो ट्रेलर दिखाया, जरूरत पड़ने पर पूरी फिल्म दिखाएंगे...', भुज एअरबेस से राजनाथ सिंह की पाक को कड़ी चेतावनी