Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    विपक्ष की बैठक में हमीं से मुहब्बत और लड़ाई: राहुल गांधी ने पार्टियों को दिया प्यार का भरोसा, क्या होगी आगे की रणनीति?

    Updated: Mon, 08 Jun 2026 10:00 PM (IST)

    विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की बैठक में कांग्रेस को क्षेत्रीय दलों से 'हमीं से मुहब्बत, हमीं से लड़ाई' जैसी स्थिति का सामना करना पड़ा। ...और पढ़ें

    INDIA ब्लॉक की बैठक के दौरान राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

    INDIA ब्लॉक की बैठक के दौरान राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

    HighLights

    1. कांग्रेस को क्षेत्रीय दलों से मिली 'मुहब्बत और लड़ाई' की स्थिति।

    2. अखिलेश यादव ने कांग्रेस से क्षेत्रीय दलों के प्रति बड़ा दिल दिखाने को कहा।

    3. ममता बनर्जी और उमर अब्दुल्ला ने कांग्रेस की केंद्रीय भूमिका मानी।

    संजय मिश्र, जागरण। नई दिल्ली विपक्षी गठबंधन आईएनडीआईए की बैठक के दौरान कांग्रेस को 'हमी से मुहब्बत, हमी से लड़ाई' जैसी स्थिति से रूबरू होना पड़ा।

    वामपंथी दलों, समाजवादी पार्टी से लेकर राजद जैसे दलों ने बेशक राष्ट्रीय राजनीति में कांग्रेस की बड़ी भूमिका की बात बेझिझक स्वीकार की मगर राज्य की राजनीति में क्षेत्रीय दलों को लेकर उसके रवैये पर नाखुशी का इजहार करने से गुरेज भी नहीं किया।

    इन दलों ने साफ कहा कि आईएनडीआईए गठबंधन की मजबूती तथा एकजुटता के लिए राज्यों में भी कांग्रेस के नेताओं-कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय नेतृत्व की कार्यशैली के अनुरूप सहयोग-समन्वय की जरूरत है।

    सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तो साफ कहा कि राष्ट्रीय राजनीति में भाजपा के खिलाफ कांग्रेस की बड़ी भूमिका है और इसलिए उसे क्षेत्रीय दलों को लेकर बड़ा दिल दिखाना चाहिए।

    INDIA alliance meeting

    पांच राज्यों के चुनाव नतीजों से बदली परिस्थिति

    बंगाल समेत पांच राज्यों के चुनाव नतीजों से बदली परिस्थितियों के मद्देनजर तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने भी भाजपा के खिलाफ विपक्ष की साझा लड़ाई में कांग्रेस की केंद्रीय भूमिका मानते हुए आईएनडीआईए की रणनीति तय करने की जिम्मेदारी उसी पर छोड़ने की बात कही।

    वहीं नेशनल कांफ्रेंस के नेता जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि विपक्षी दलों को राष्ट्रीय स्तर पर एक साथ लाने के लिए कांग्रेस ही एकमात्र 'चुंबक' है।

    विपक्षी गठबंधन की करीब 10 महीने बाद राजधानी दिल्ली में हुई इस बैठक में शामिल कुछ नेताओं ने कांग्रेस से जताई गई उम्मीदें और नाराजगी दोनों की पुष्टि की।

    सूत्रों ने कहा कि तमाम क्षेत्रीय दलों के नेताओं की कांग्रेस के प्रति जताए 'हमीं से मुहब्बत, हमीं से लड़ाई' के इस भाव को सुनने के बाद अंत में लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने जवाब में केवल इतना कहा कि कांगेस की ओर से सभी को 'स्नेह और प्रेम' मिलेगा।

    20260608214L (1)

    विपक्षी गठबंधन के बीच एकजुटता पर फोकस 

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बैठक का संक्षिप्त विषय वस्तु रखते हुए चर्चा की शुरूआत की। सूत्रों के मुताबिक इसके बाद अखिलेश यादव ने अपनी बात रखते हुए विपक्षी गठबंधन के बीच एकजुटता पर फोकस की जरूरत बताते हुए साफ कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस का जो सहयोग-समन्वय है वह राज्यों में नहीं है।

    खबरें और भी

    इसलिए कांग्रेस से अपील है कि वह क्षेत्रीय दलों के प्रति बड़ा दिल दिखाए क्योंकि चाहे एसआईआर हो या वोट चोरी का मामला सहयोगी दलों को साथ लेकर लड़ाई लड़ने की बड़ी जिम्मेदारी उसी की है।

    राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी अखिलेश की बातों से सहमति जताते हुए कहा कि भाजपा 2029 की तैयारी में लग गई है और हमें भी तैयारी शुरू करनी चाहिए।

    सूत्रों के अनुसार माकपा नेता जान ब्रिटास तथा डी राजा ने केरल चुनाव में वामपंथी दलों के भाजपा से सांठ-गांठ करने के राहुल गांधी के आरोपों का मामला उठाते हुए कहा कि इससे विपक्षी एकता कैसे मजबूत होगी।

    20260608218L

    राहुल ने दिया पार्टियों को प्यार का भरोसा 

    सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी ने इसके जवाब में कहा कि राज्य इकाई अपने सियासी आकलन के आधार पर कुछ बातें निर्धारित करती है जो स्थानीय जरूरत के अनुरूप होते हैं और इसलिए इसे केवल राज्य के संदर्भ में ही देखा जाना चाहिए।

    ऑनलाइन बैठक में शामिल हुए उद्धव ठाकरे ने विपक्षी दलों की सक्रियता और एकजुटता के लिए जल्दी-जल्दी बैठक बुलाने का सुझाव दिया जिसके बाद हर दो महीने में आईएनडीआईए की बैठक बुलाने पर सहमति बनी।

    उमर अब्दुल्ला ने पांच राज्यों के नतीजों की निराशा को पीछे छोड़ने की हिमायत करते हुए सामुहिक आत्मचिंतन की पैरोकारी की और कहा कि आइनडीआइए अपने पहले प्रयास में मोदी सरकार को अल्पमत में लाने में सफल रहा और इस दृष्टि से सकारात्मक होकर 2029 के लिए जुटना होगा।

    उमर ने कहा कि हम सभी क्षेत्रीय दलों को इस हकीकत को स्वीकार करना चाहिए कि कांग्रेस ही विपक्षी दलों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एकजुटता का चुंबक है।

    PTI06_08_2026_000351B

    इन मुद्दों पर बैठक में हुई चर्चा

    ममता बनर्जी ने स्वाभाविक रूप से बंगाल चुनाव में चुनावी लूट का दावा करते हुए बैठक में सिलसिलेवार चुनाव आयोग, सुप्रीम कोर्ट, केंद्रीय बलों से लेकर अन्य एजेंसियों की भूमिका का ब्यौरा रखा।

    सूत्रों के अनुसार अखिलेश यादव ने ममता के दावों का समर्थन करते हुए कहा उत्तरप्रदेश के मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में ऐसे ही कथित चुनावी लूट की बात कही। सपा नेता ने यह भी दावा किया कि ममता बनर्जी हारी नहीं बल्कि चुनाव लूटा गया है।

    PTI06_08_2026_000499B

    उद्धव ठाकरे ने टीएमसी प्रमुख का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि दीदी शेरनी की तरह सत्ता और भाजपा से लड़ी। राहुल गांधी ने कहा कि ममता बनर्जी 90 प्रतिशत आश्वस्त हैं कि चुनाव लूटा गया है तो अखिलेश और तेजस्वी 40 प्रतिशत आश्वस्त हैं कि उनके राज्यों में ऐसा हुआ मगर वे सौ फीसद आश्वस्त हैं कि बंगाल ही नहीं महाराष्ट्र, हरियाणा, मध्यप्रदेश जैसे पिछले कई चुनाव चोरी किए गए हैं।

    बैठक में काकारोच जनता पार्टी के मुद्दे को भी कुछ नेताओं ने उठाया और सबने इसे युवाओं के आक्रोश का प्रतीक बताते हुए सिविल सोसाइटी के ऐसे आंदोलनों का समर्थन करने की बात कही।

    यह भी पढ़ें- महंगाई से बेरोजगारी और किसान तक: INDI गठबंधन की बैठक में किन मुद्दों पर बनी सहमति? 10 Points

    यह भी पढ़ें- CJI को पत्र, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा... INDI गठबंधन की बैठक में 5 मुद्दों पर बनी सहमति