विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exercise Tiger Triumph: भारत-अमेरिकी सेनाओं ने किया युद्धकौशल का संयुक्त अभ्यास, 25 मार्च को एक साथ मनाया होली का त्योहार

By Agency Edited By: Sonu Gupta
Updated: Sun, 31 Mar 2024 09:00 PM (IST)

भारत और अमेरिका की तीनों सेनाओं के बीच आयोजित द्विपक्षीय मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) उभयचर अभ्यास ट्राइगर ट्राइम्फ 2024 का समापन समारोह शनिवा ...और पढ़ें

भारत-अमेरिकी सेनाओं ने किया युद्धकौशल का संयुक्त अभ्यास। फोटोः एएनआई।
भारत-अमेरिकी सेनाओं ने किया युद्धकौशल का संयुक्त अभ्यास। फोटोः एएनआई।

HighLights

  1. अभ्यास ने दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाया: रक्षा मंत्रालय
  2. अभ्यास का बंदरगाह चरण 18 से 25 मार्च तक आयोजित किया गया

एएनआई, विखाखापत्तनम। भारत और अमेरिका की तीनों सेनाओं के बीच आयोजित द्विपक्षीय मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) उभयचर अभ्यास ट्राइगर ट्राइम्फ 2024 का समापन समारोह शनिवार को अमेरिकी जहाज समरसेट पर अयोजित किया गया। अभ्यास का शुभारंभ कार्यक्रम 19 मार्च को भारतीय नौसेना जहाज जलश्व पर आयोजित किया गया था।

रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने में मिली मदद

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि अभ्यास ने दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाया। इसका उद्देश्य बहुराष्ट्रीय एचएडीआर अभियानों में मानक संचालन प्रक्रियाओं और सर्वोत्तम तरीकों को साझा करना था।

दोनों सेनाओं ने मनाया होली

भारतीय नौसेना ने बताया कि अभ्यास का बंदरगाह चरण 18 से 25 मार्च तक आयोजित किया गया। इसमें विषय वस्तु विशेषज्ञ आदान-प्रदान, खेल गतिविधियां, जहाज पर चढ़ने का अभ्यास और एक-दूसरे के जहाजों का भ्रमण शामिल रहा। दोनों नौसेनाओं के कर्मियों ने भारत की जीवंत संस्कृति को प्रदर्शित करने वाले सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत 25 मार्च को एक साथ होली का त्योहार मनाया।

यह भी पढ़ेंः Indian Navy: भारतीय नौसेना ने 23 पाकिस्तानियों को समुद्री डाकुओं से बचाया, मछुआरों ने लगाए भारत जिंदाबाद के नारे

26 से 30 मार्च तक आयोजित हुआ अभ्यास का समुद्री चरण

वहीं, अभ्यास का समुद्री चरण 26 से 30 मार्च तक आयोजित किया गया। इस दौरान दोनों नौसेनाओं ने समुद्री अभ्यास किया। अभ्यास में भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व मशीनीकृत बलों समेत वन इन्फैंट्री बटालियन ने किया और वायुसेना का मध्यम लिफ्ट विमान, एक परिवहन हेलीकॉप्टर और रैपिड एक्शन मेडिकल टीम (आरएएमटी) शामिल रही।

यह भी पढ़ेंः Indian Navy: ईरानी जहाज के नौ अपहर्ताओं को दंडित करेगा भारत, इस एक्ट के तहत होगी कार्रवाई