Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पहली बार UNESCO की विश्व धरोहर समिति की मेजबानी करेगा भारत, इस साल 21 से 31 जुलाई तक दिल्ली में होगी बैठक

    By Agency Edited By: Piyush Kumar
    Updated: Tue, 09 Jan 2024 08:10 AM (IST)

    देश पहली बार 21 से लेकर 31 जुलाई तक यूनेस्को की विश्व धरोहर की मेजबानी करने वाला है। विश्व धरोहर समिति हर वर्ष एक बार विश्व धरोहर सम्मेलन का आयोजन करत ...और पढ़ें

    इस साल भारत यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति की मेजबानी करने वाला है।(फोटो सोर्स: रॉयटर्स)
    इस साल भारत यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति की मेजबानी करने वाला है।(फोटो सोर्स: रॉयटर्स)

    एएनआई, नई दिल्ली।   जी20 की अध्यक्षता के बाद वैश्विक मंच सम्मेलन की मेजबानी करने के लिए देश तैयार है। इस साल यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति (UNESCO's World Heritage Committee) की अध्यक्षता और मेजबानी करने के लिए तैयार है। देश पहली बार 21 से लेकर 31 जुलाई तक यूनेस्को की विश्व धरोहर की मेजबानी करने वाला है।

    46वें सत्र की मेजबानी करेगा भारत

    यूनेस्को में भारत के स्थायी प्रतिनिधि विशाल वी वर्मा ने यह जानकारी दी है। विश्व धरोहर समिति हर वर्ष एक बार विश्व धरोहर सम्मेलन का आयोजन करती है। समिति के 46वें सत्र के लिए भारत को मेजबानी के लिए चुना गया है।

    बता दें कि किसी देश के स्थल या संपत्ति को विश्व धरोहर की लिस्ट में शामिल किया जाएगा या नहीं इसका फैसला समिति करती है।

    विश्व धरोहर समिति में शामिल 21 देश--

    1. अर्जेंटीना
    2. बेल्जियम
    3. बुल्गारिया
    4. ग्रीस
    5. भारत
    6. इटली
    7. जमैका
    8. जापान
    9. कजाकिस्तान
    10. केन्या
    11. लेबनान
    12. मैक्सिको
    13. कतर
    14. दक्षिण कोरिया
    15. रवांडा
    16. सेंट विंसेंट एंड द ग्रेनेडाइंस
    17. सेनेगल
    18. तुर्की
    19. यूक्रेन
    20. वियतनाम
    21. जाम्बिया

    यह भी पढ़ें: Israel-Hamas War: इजरायली हमले में हिजबुल्ला कमांडर ताविल की मौत, गाजा में हमास के 30 ठिकानों को भी सेना ने बनाया निशाना