Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भारत में घुसपैठ को रोकने के लिए एक्शन में तटरक्षक बल, अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा की चौबीसों घंटे हो रही निगरानी

    By Agency Edited By: Sonu Gupta
    Updated: Mon, 12 Aug 2024 07:57 PM (IST)

    बांग्लादेश में जारी हिंसक प्रदर्शन के बाद अंतरराष्ट्रीय सीमा पर BSF कड़ी निगरानी कर रही है। पड़ोसी देश में जारी हिंसा से सहमे लोग भारत में अवैध तरीके ...और पढ़ें

    अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा दो-तीन जगहों से हो रही निगरानी।
    अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा दो-तीन जगहों से हो रही निगरानी।

    HighLights

    1. अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पर बढ़ाई गई सुरक्षा
    2. BSF ने भी सीमा चौकियों पर बढ़ा दी है तैनाती

    एएनआई, नई दिल्ली। बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफा देने और नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस के अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में शपथ लेने के बाद भी हिंसक प्रदर्शन, अराजकता और उपद्रव नहीं थम रहा है।

    भारत में अवैध तरीके से घुसने के फिराक में कई लोग 

    वहीं, पड़ोसी देश में जारी हिंसक प्रदर्शन से सहमे कई लोग भारत में अवैध तरीके से घुसने के फिराक में हैं। हालांकि, बांग्लादेश के मौजूदा हालात को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हाई अलर्ट जारी किया गया है।

    अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा की भी हो रही चौबीसों घंटे निगरानी

    वहीं, भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ के बाद अब भारतीय तटरक्षक बल भी एक्शन मोड में है। भारतीय तटरक्षक बल के उप महानिदेशक अनुपम राय ने बताया कि भारत में किसी भी तरह की अवैध घुसपैठ को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा की निगरानी के लिए दो से तीन जहाज तैनात किए हैं।

    तटीय निगरानी रडार से हो रही सीमा की निगरानी

    उन्होंने बताया कि तटरक्षक बल के तटीय निगरानी रडार चौबीसों घंटे सुंदरबन, हल्दिया, पारादीप और गोपालपुर में लगातार निगरानी कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक कोई अवैध गतिविधि नहीं देखी गई है।

    खबरें और भी

    BSF ने भी कड़ी की सुरक्षा

    इस बीच, बांग्लादेश में चल रहे संकट को देखते हुए सीमा सुरक्षा बलों ने भी भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी है। BSF ने सीमा चौकियों पर तैनाती भी बढ़ा दी है। 

    यह भी पढ़ेंः

    बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद अंतरिम सरकार का गठन, नोबेल विजेता मुहम्मद यूनुस ने प्रमुख के रूप में ली शपथ