ऑनलाइन राइड बुक करने के बदले नियम, सरकार ने 'एडवांस टिप' फीचर पर लगाई रोक
सरकार ने ओला, उबर और रैपिडो जैसे राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म्स को एडवांस टिप देने की सुविधा बंद करने का निर्देश दिया है। ...और पढ़ें
-1786552397723_m.webp)
सरकार ने राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म्स को एडवांस टिप सुविधा बंद करने का निर्देश दिया

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बुधवार को राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म्स ओला, उबर और रैपिडो को सख्त निर्देश दिया है कि वे राइडर्स को एडवांस टिप देने की सुविधा तुरंत बंद करें।
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने एक सर्कुलर जारी कर कहा कि कुछ प्लेटफॉर्म्स ने अपने ऐप्स पर यह सुविधा शुरू की थी, जिससे यात्रियों को पहले से टिप देने के लिए लुभाया जा रहा था।
राइड से पहले टिप देने की सुविधा पर आपत्ति
मंत्रालय के अनुसार, ऐसी व्यवस्था से यह धारणा बन सकती है कि एडवांस टिप देने पर राइड जल्दी मिलने की संभावना बढ़ जाती है। खासकर हाई डिमांड में तब यह विकल्प यात्रियों पर अतिरिक्त भुगतान का दबाव डाल सकता है।
मंत्रालय ने साफ किया कि टिप पूरी तरह यात्री की अपनी इच्छा पर निर्भर होती है और इसे राइड मिलने से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। टिप केवल सर्विस से संतुष्ट होनेपर ही दी जाति है यदि यात्री चालक की सेवा से संतुष्ट है, तो वह यात्रा पूरी होने के बाद अपनी इच्छा से टिप दे सकता है।
किसी भी स्थिति में पहले से टिप मांगना या देना अनिवार्य नहीं बनाया जा सकता। इस कदम का उद्देश्य यात्रियों को किसी भी तरह के अतिरिक्त भुगतान के दबाव से बचाना है।
पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर
देश के बड़े शहरों में कैब और राइड बुकिंग सेवाओं का उपयोग तेजी से बढ़ा है। इन प्लेटफॉर्म्स पर किराया, अनुमानित समय और अन्य शुल्क पहले से दिखते हैं। ऐसे में सरकार चाहती है कि टिप को मूल किराये और राइड मिलने की प्रक्रिया से पूरी तरह अलग रखा जाए।