Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    होर्मुज खुलने से पहले भारत सरकार का बड़ा फैसला, रूस और UAE से तेल खरीद को बढ़ाया

    Updated: Sun, 21 Jun 2026 10:38 PM (IST)

    भारत ने जून में रूस और यूएई से कच्चे तेल का आयात बढ़ाया है, क्योंकि रिफाइनरियां होर्मुज जलडमरूमध्य के फिर से खुलने से पहले खाड़ी देशों से आपूर्ति सुनि ...और पढ़ें

    भारत ने रूस-यूएई से बढ़ाई तेल खरीद

    भारत ने रूस-यूएई से बढ़ाई तेल खरीद

    HighLights

    1. जून में रूस से भारत का कच्चा तेल आयात बढ़ा।

    2. यूएई से तेल खरीद रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंची।

    3. होर्मुज खुलने से पहले आपूर्ति सुनिश्चित कर रही रिफाइनरियां।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जून में भारत का रूस से कच्चे तेल का आयात जहां बढ़ा है वहीं संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से तेल की खरीद रिकार्ड स्तर के करीब पहुंच गई है।

    दरअसल, रिफाइनरी कंपनियां होर्मुज के फिर से खुलने से पहले खाड़ी देशों से तेल की आपूर्ति सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं।

    भारत ने रूस-यूएई से बढ़ाई तेल खरीद

    मैरीटाइम और कमोडिटी इंटेलिजेंस फर्म केप्लर के आंकड़ों से पता चला है कि भारत ने 19 जून तक रूस से औसतन 26.60 लाख टन बैरल प्रतिदिन कच्चे तेल का आयात किया। जबकि मई में यह आंकड़ा 19..10 लाख बैरल प्रतिदिन था। इस तरह मॉस्को देश का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता बन गया।

    19 जून तक यूएई से आयात 6.36 लाख बैरल प्रतिदिन रहा जो मई में आयात किए गए रिकॉर्ड 6.44 बैरल प्रतिदिन से थोड़ा कम है। वेनेजुएला 2.09 लाख बैरल प्रतिदन के साथ भारत का चौथा सबसे बड़ा कच्चे तेल का आपूर्तिकर्ता बन गया है। सऊदी अरब 3.84 लाख बैरल प्रतिदिन के साथ तीसरे स्थान पर है।

    केप्लर के मुताबिक, जून में अमेरिका से आयात मई के 2.52 लाख बैरल प्रतिदिन से घटकर 91,000 बैरल प्रतिदिन रह गया। छूट के चलते रूसी कच्चा तेल आकर्षक बना हुआ है।

    भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा एनर्जी आयातक है और वह कच्चे तेल, एलएनजी और एलपीजी के लिए खाड़ी क्षेत्र पर बहुत ज्यादा निर्भर है।

    केप्लर में सीनियर मैनेजर सुमित रिटोलिया के अनुसार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने से भारत की एलपीजी सप्लाई में सबसे तेजी से राहत मिलने की उम्मीद है जबकि कच्चे तेल और एलएनजी की आपूर्ति धीरे-धीरे सामान्य होने की संभावना है।

    (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

    यह भी पढ़ें- भारत-ईरान के बीच अगले हफ्ते होगी बातचीत, BRICS ऊर्जा समिट में तेल खरीद पर होगी चर्चा

    खबरें और भी