Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हम हमेशा 'भारत माता की जय' कहते हैं...,'इंडिया बनाम भारत' विवाद पर भारतीय हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश बोले

    By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
    Updated: Wed, 06 Sep 2023 10:53 AM (IST)

    इंडिया बनाम भारत विवाद के बीच भारतीय पुरुष हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश ( PR Sreejesh) ने कहा कि इंडिया से भारत में परिवर्तन चुनौतीपूर्ण होगा। अपनी प्रति ...और पढ़ें

    'इंडिया बनाम भारत' विवाद पर भारतीय हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश (Image: X/ @Thehockeyindia)
    'इंडिया बनाम भारत' विवाद पर भारतीय हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश (Image: X/ @Thehockeyindia)

    HighLights

    1. 'इंडिया बनाम भारत' विवाद पर भारतीय पुरुष हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने दिया बयान
    2. 'इंडिया से भारत' में परिवर्तन चुनौतीपूर्ण होगा: पीआर श्रीजेश
    3. यह बदलाव युवाओं के लिए एक नया अनुभव होगा: पीआर श्रीजेश

    नई दिल्ली, एजेंसी। 'इंडिया बनाम भारत' विवाद को लेकर अब खेल जगत से भी प्रतिक्रिया आ रही है। भारतीय पुरुष हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश (PR Sreejesh) ने कहा कि इंडिया से भारत में परिवर्तन चुनौतीपूर्ण होगा। श्रीजेश ने मंगलवार को कहा कि 'भारत' हमेशा से रहा है।

    इस विवाद ने तूल तब पकड़ा जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान आधिकारिक भोज के लिए राष्ट्राध्यक्षों, शासनाध्यक्षों और राज्यों के मुख्यमंत्रियों को निमंत्रण भेजा। इस निमंत्रण पत्र पर इंडिया की जगह भारत शब्द लिखा हुआ था। इसके बाद से विपक्षी भारत गठबंधन के सदस्यों के बीच राजनीतिक हंगामा शुरू हो गया।

    'इंडिया से भारत' में परिवर्तन चुनौतीपूर्ण होगा

    'इंडिया बनाम भारत' (India vs Bharat) विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पीआर श्रीजेश ने कहा, मुझे ऐसा कभी नहीं लगा क्योंकि हम हमेशा 'भारत माता की जय' कहते हैं। इसलिए भारत हमेशा है। इंडिया की बजाय अब भारत लिख रहे हैं। मुझे लगता है कि मेरे लिए यह थोड़ा अजीब होगा क्योंकि आप इस शब्द के आदी हैं। आप इतने सालों से इस शब्द को लेकर चल रहे हैं। लेकिन, युवाओं के लिए यह एक नया अनुभव होगा और उन्हें इसमें कोई दिक्कत नहीं होगी। लेकिन हां, इंडिया से भारत में परिवर्तन चुनौतीपूर्ण होने वाला है।'

    23 सितंबर से होगा एशियाई खेल

    23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चीन के हांगझू में होने वाले एशियाई खेलों में भारत प्रतिस्पर्धा करेगा। इसी को देखते हुए भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने मंगलवार को ऑफिशियल पोशाक और खेल किट लॉन्च किया। IOA ने एक शानदार विदाई समारोह भी आयोजित किया, जिसमें केंद्रीय सूचना और प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, IOA अध्यक्ष और मशहूर धावक पीटी उषा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उपस्थित थे।

    खबरें और भी

    भारतीय दल का प्रतिनिधित्व भारतीय हॉकी गोलकीपरों पीआर श्रीजेश (पुरुष), सविता पुनिया (महिला), शूटिंग स्टार मनु भाकर और 2018 एशियाई खेलों के शॉटपुट स्वर्ण पदक विजेता तजिंदरपाल सिंह तूर और कई अन्य विषयों के खिलाड़ियों ने किया।