Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Beating Retreat Ceremony के दौरान बजाए जाएंगे भारतीय धुन, समारोह की शुरुआत सामूहिक बैंड की 'शंखनाद' के साथ होगी

    By Agency Edited By: Babli Kumari
    Updated: Sun, 28 Jan 2024 07:29 PM (IST)

    Beating Retreat Ceremony रक्षा मंत्रालय ने एक बयान के अनुसार भारतीय थलसेना भारतीय नौसेना भारतीय वायुसेना और सीएपीएफ के संगीत बैंड विशिष्ट दर्शकों के स ...और पढ़ें

    सोमवार को आयोजित होने जा रहे बीटिंग रिट्रीट (फाइल फोटो)
    सोमवार को आयोजित होने जा रहे बीटिंग रिट्रीट (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. बीटिंग रिट्रीट समारोह की शुरुआत सामूहिक बैंड की 'शंखनाद' धुन के साथ होगी
    2. विजय चौक पर होगा कार्यक्रम
    3. राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित कई दर्शक होंगे उपस्थित

    पीटीआई, नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस समारोह के औपचारिक समापन के मौके पर रायसीना हिल्स पर सोमवार को आयोजित होने जा रहे बीटिंग रिट्रीट में सेना और अद्धसैनिक बलों के बैंड पूर्ण रूप से भारतीय धुन बजाएंगे। यह समारोह राष्ट्रीय राजधानी में विजय चौक पर होगा और इसी के साथ गणतंत्र दिवस समारोह का भी औपचारिक समापन हो जाएगा।

    रक्षा मंत्रालय ने एक बयान के अनुसार, भारतीय थलसेना, भारतीय नौसेना, भारतीय वायुसेना और सीएपीएफ के संगीत बैंड विशिष्ट दर्शकों के सामने 31 मनमोहक और झूमने को मजबूर करने वाली भारतीय धुन बजाएंगे। दर्शकों में राष्ट्रपति और सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कई अन्य केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और आम जनता शामिल होगी।

    समारोह की शुरुआत 'शंखनाद' धुन के साथ होगी

    समारोह की शुरुआत सामूहिक बैंड की 'शंखनाद' धुन के साथ होगी, जिसके बाद पाइप और ड्रम बैंड द्वारा 'वीर भारत', 'संगम दूर', 'देशों का सरताज भारत', 'भागीरथी' और 'अर्जुन' जैसी मनमोहक धुन बजाई जाएगी। सीएपीएफ के बैंड 'भारत के जवान' और 'विजय भारत' बजाएंगे।

    'हम तैयार हैं' सहित कई धुनों का श्रोता आनंद लेंगे

    बयान के अनुसार, भारतीय वायुसेना के बैंड 'टाइगर हिल', 'रेजाइस इन रायसीना' और 'स्वदेशी' के धुन बजाएंगे जबकि भारतीय नौसेना के बैंड के 'आइएनएस विक्रांत' 'मिशन चंद्रयान', 'जय भारती' और 'हम तैयार हैं' सहित कई धुनों का श्रोता आनंद लेंगे। इसके बाद, भारतीय थलसेना का बैंड 'फौलाद का जिगर', 'अग्निवीर', 'कारगिल 1999' और 'ताकत वतन' का सहित कई धुन बजाएगा। इसके बाद सामूहिक बैंड 'कदम कदम बढ़ाए जा', 'ऐ मेरे वतन के लोगों' और 'ड्रमर्स कॉल' की धुन बजाएंगे। कार्यक्रम का समापन लोकप्रिय धुन 'सारे जहां से अच्छा' से होगा। समारोह के मुख्य संचालक लेफ्टिनेंट कर्नल विमल जोशी होंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Covid-19 Update: पिछले 24 घंटे में कोविड के 182 नए मामले आए सामने, एक्टिव केस में आई गिरावट; केरल में एक की हुई मौत