विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दोहा से उड़ान भरते ही बिगड़ी पायलट की तबीयत, मस्कट में कराई गई इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग

Published: Thu, 03 Sep 2026 12:33 PM (IST)

इंडिगो की दोहा-बेंगलुरु फ्लाइट को पायलट की तबीयत बिगड़ने के कारण ओमान के मस्कट में लैंडिंग करनी पड़ी।

दोहा से बेंगलुरु आ रही इंडिगो फ्लाइट मस्कट में हुई लैंड

दोहा से बेंगलुरु आ रही इंडिगो फ्लाइट मस्कट में हुई लैंड

HighLights

  1. इंडिगो की दोहा-बेंगलुरु फ्लाइट मस्कट में लैंड हुई।

  2. पायलट की तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण डायवर्ट किया।

  3. विमान A320neo (6E 1302) ने दोहा से उड़ान भरी थी।

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। इंडिगो की एक फ्लाइट, जिसने आज गुरुवार को दोहा से उड़ान भरी थी, वो सीधे बेंगलुरु आने की जगह ओमान की राजधानी मस्कट में ही लैंड कराई गई। इंडिगो फ्लाइट के पायलट के बीमार पड़ने के बाद ये फैसला लिया गया।

फ्लाइट-ट्रैकिंग वेबसाइट के डेटा के मुताबिक, A320neo विमान (फ्लाइट नंबर 6E 1302) ने तय समय से लगभग एक घंटे की देरी से, सुबह 3 बजे दोहा से उड़ान भरी थी। दो घंटे से भी कम समय के बाद, विमान मस्कट में उतरने के लिए मुड़ गया।

इंडिगो फ्लाइट के पायलट की बिगड़ी तबीयत

इंडिगो फ्लाइट का पायलट उड़ान के दौरान बीमार पड़ गया था, जिसके बाद विमान को 'मेडे' (Mayday) इमरजेंसी घोषित करनी पड़ी। फ्लाइट के उड़ान भरने के दो घंटे से भी कम समय के अंदर विमान मस्कट में उतरने के लिए मुड़ गया।

इस घटना पर इंडिगो की तरफ से भी बयान सामने आया है। इंडिगो का कहना है कि क्रू के एक सदस्य को तुरंत मेडिकल मदद की जरूरत पड़ने के कारण फ्लाइट को डायवर्ट करना पड़ा।

एयरलाइन ने बताया कि मस्कट में लैंडिंग के बाद मेडिकल टीम ने क्रू सदस्य की जांच की और अब उनकी हालत बेहतर बताई जा रही है।

पैसेंजर्स के लिए नई फ्लाइट की व्यवस्था

एयरलाइन ने कहा कि बेंगलुरु की यात्रा जारी रखने के लिए एक वैकल्पिक विमान और क्रू की नई टीम का इंतजाम किया गया है। मस्कट में इंतजार कर रहे यात्रियों को रिफ्रेशमेंट और रेगुलर अपडेट दिए गए।

उड़ान के दौरान पायलट का बीमार पड़ना या काम करने में असमर्थ होना एक गंभीर इमरजेंसी माना जाता है। इसका मतलब होता है कि दोनों पायलटों में से एक अपनी ड्यूटी जारी रखने में असमर्थ है।

एयरबस A320 फैमिली जैसे विमानों को फ्लाइट डेक पर दो पायलटों के साथ उड़ाया जाता है। किसी एक पायलट के असमर्थ होने पर इसी तरह के कदम उठाए जाते हैं।

यह भी पढ़ें- अबू धाबी से लखनऊ आ रही फ्लाइट में यात्री ने की सिगरेट जलाने की कोशिश, मची अफरातफरी