Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इंजेक्शन, इंस्टाग्राम और वायरल वीडियो.... राजस्थान में साध्वी प्रेम बाईसा की मौत का क्या है रहस्य?

    Updated: Thu, 29 Jan 2026 03:21 PM (IST)

    राजस्थान की साध्वी प्रेम बाईसा की रहस्यमयी मौत पर राजनीति गरमा गई है। आरएलपी नेता हनुमान बेनीवाल ने सीबीआई जांच की मांग की है। उन्हें जोधपुर के एक अस् ...और पढ़ें

    साध्वी प्रेम बाईसा। (फाइल फोटो)

    साध्वी प्रेम बाईसा। (फाइल फोटो)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान की मशहूर कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की मौत पर राजनीति की एंट्री हो गई है। आरएलपी नेता हनुमान बेनीवाल ने इस रहस्यमयी मौत को लेकर सीबीआई जांच की मांग की है।

    हनुमान बेनीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राजस्थान के पुलिस महानिदेशक को प्रेम बाईसा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का संज्ञान लेना चाहिए। लोकसभा सांसद ने कहा, "इस मामले में उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।"

    डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

    बुधवार शाम को प्रेम बाईसा को उनके पिता वीरम नाथ और एक अन्य सहायक उनके बोरनाडा आश्रम से जोधपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर आए थे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    प्रेम बाईसा के पिता ने डॉक्टर को क्या बताया?

    डॉक्टर प्रवीण जैन ने बताया कि उन्होंने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उसके शरीर में कोई हरकत नहीं हुई। जैन ने बताया कि साध्वी के पिता ने उन्हें बताया कि उसे बुखार था, जिसके लिए आश्रम में एक कंपाउंडर को बुलाया गया था।

    डॉक्टर ने यह भी बताया कि उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस देने की पेशकश की थी, लेकिन नाथ ने मना कर दिया और अपनी प्राइवेट कार में शव को ले गए।

    वीरम नाथ ने क्या कहा?

    प्रेम बाईसा के पिता वीरम नाथ ने बताया, "वह लंबे समय से सर्दी और खांसी से परेशान थीं। इसलिए हमने आश्रम में कंपाउंडर को बुलाया। इंजेक्शन लगने के पांच मिनट बाद ही वह बेहोश हो गईं।" पुलिस सूत्रों ने बताया कि कंपाउंडर को हिरासत में ले लिया गया है और उसके मेडिकल उपकरण जब्त कर लिए गए हैं।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    जिस बात से शक पैदा हुआ है, वह उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट है। साध्वी की मौत के करीब चार घंटे बाद उनके सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट किया गया। इंस्टाग्राम पोस्ट में वह अपने फॉलोअर्स का अभिवादन करती हुई दिखीं।

    खबरें और भी

    पोस्ट में लिखा गया, "मैंने सनातन धर्म के प्रचार के लिए हर पल जिया है। पूरी जिंदगी मुझे आदि जगद्गुरु शंकराचार्य, दुनिया के योग गुरुओं और पूजनीय संतों और ऋषियों का आशीर्वाद मिला। मैंने आदि गुरु शंकराचार्य और देश के कई महान संतों और ऋषियों को पत्र लिखकर अग्नि परीक्षा की गुजारिश की, लेकिन प्रकृति को क्या मंज़ूर था? मैं हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह रही हूं, लेकिन मुझे भगवान और पूजनीय संतों और ऋषियों पर पूरा भरोसा है। अगर मेरी जिंदगी में नहीं तो मेरी मौत के बाद मुझे जरूर न्याय मिलेगा।"

    वायरल वीडियो

    प्रेम बाईसा और उनके पिता पिछले साल एक विवाद में फंस गए थे। एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह एक कमरे में उन्हें गले लगाते हुए दिखी थीं। क्लिप में एक और महिला को कमरे में आकर कंबल हटाते और फिर बाहर जाते हुए भी दिखाया गया। साध्वी ने इसे स्नेह की अभिव्यक्ति बताया था।

    उन्होंने कहा कि यह वीडियो एक पिता और बेटी के रिश्ते को अपमानित करने की कोशिश थी। पुलिस ने मामले की जांच की और वीडियो को वायरल करने के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था।

    यह भी पढ़ें: 'अभी तो एक मर्डर हुआ है, पांच और कर दूं तो सजा उतनी ही मिलेगी', बदमाशों ने फायरिंग कर फैलाई दहशत