Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandrayaan-3: 12 से 19 जुलाई के बीच लॉन्च होगा चंद्रयान-3, इसरो प्रमुख बोले- अंतिम चरण में है तैयारी

    By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
    Updated: Tue, 13 Jun 2023 01:27 PM (IST)

    Chandrayaan-3 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा कि इसरो के चंद्रमा मिशन के तीसरे संस्करण चंद्रयान-3 को 12 जुलाई से 19 ...और पढ़ें

    12 से 19 जुलाई के बीच लॉन्च होगा चंद्रयान-3।
    12 से 19 जुलाई के बीच लॉन्च होगा चंद्रयान-3।

    तिरुवनंतपुरम, पीटीआई। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा कि इसरो के चंद्रमा मिशन के तीसरे संस्करण 'चंद्रयान-3' को 12 जुलाई से 19 जुलाई के बीच लॉन्च किया जाएगा।

    अंतिम चरण में लॉन्चिंग की तैयारी

    इसरो प्रमुख सोमवार को कोथावारा सेंट जेवियर्स कॉलेज में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला और अंतरिक्ष प्रदर्शनी का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान, उन्होंने कहा कि चंद्रयान पहले ही यूआर राव सैटेलाइट सेंटर से श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के लॉन्च पैड पर पहुंच चुका है।

    लॉन्चिंग के लिए एलवीएम-3 का होगा इस्तेमाल

    इसरो प्रमुख ने कहा, ''अंतिम चरण की तैयारी चल रही है। इसे इस महीने के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। वहीं, इस लॉन्चिंग के लिए रॉकेट, एलवीएम-3 का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए सभी पुर्जे श्रीहरिकोटा पहुंच गए हैं।''

    फाइनल लॉन्चिंग से पहले होंगे कई परीक्षण

    सोमनाथ ने कहा कि रॉकेट के पुर्जों को जोड़ने का काम भी इस महीने के अंत तक पूरा हो जाएगा और फिर चंद्रयान-3 को रॉकेट से जोड़ने की प्रक्रिया होगी। उन्होंने कहा कि यह भी जून के अंतिम सप्ताह में किया जाएगा और इसके बाद कई परीक्षण होंगे।

    12 से 19 जुलाई के बीच चंद्रयान-3 का परीक्षण

    सोमनाथ ने कहा, ''12 से 19 जुलाई के बीच लॉन्चिंग के लिए अनुकूल समय है और हम इसे केवल तभी प्रक्षेपित कर सकते हैं। हम इसे बाद में भी कर सकते हैं, लेकिन ईंधन का नुकसान होगा।''

    खबरें और भी