Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandrayaan 3 Rover: ISRO ने सुनाई एक और गुड न्यूज, Pragyan Rover ने तय कर ली चांद पर 8 मीटर की दूरी

    By AgencyEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Fri, 25 Aug 2023 06:49 PM (IST)

    Chandrayaan 3 Rover new updates इसरो लगातार रोवर प्रज्ञान से जुड़े अपडेट्स को दुनिया से साझा कर रहा है। इसी बीच इसरो (ISRO) ने शुक्रवार को बताया कि चं ...और पढ़ें

    प्रज्ञान रोवर को लेकर इसरो ने साझा की बड़ी जानकारी।(फोटो सोर्स: जागरण)
    प्रज्ञान रोवर को लेकर इसरो ने साझा की बड़ी जानकारी।(फोटो सोर्स: जागरण)

    HighLights

    1. रोवर प्रज्ञान ने चांद पर 8 मीटर की दूरी सफलतापूर्वक तय कर ली है
    2. रोवर का सोलर पैनल भी खुल चुका है।

    नई दिल्ली, एएनआई। Chandrayaan 3 Rover। चंद्रयान 3 के लैंडर विक्रम ने 23 अगस्त को अपने निर्धारित समय पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड की। लैंडिंग के कुछ घंटों के बाद ही प्रज्ञान रोवर (Rover Pragyan), लैंडर से बाहर निकलकर चांद की सतह पर पहुंच गया।

    इसरो लगातार रोवर प्रज्ञान से जुड़े अपडेट्स को दुनिया से साझा कर रहा है। इसी बीच इसरो (ISRO) ने शुक्रवार को बताया कि चंद्रमा पर रोवर प्रज्ञान ने 8 मीटर की दूरी सफलतापूर्वक तय कर ली है। रोवर से जुड़े पेलोड LIBS और APXS चालू हैं।

    सभी पेलोड शानदार काम कर रहे: इसरो

    इसरो ने आगे बताया कि प्रोपल्शन मॉड्यूल, लैंडर मॉड्यूल और रोवर पर लगे सभी पेलोड शानदार ढंग से काम कर रहे हैं।

    रोवर का सोलर पैनल भी खुल चुका है: इसरो

    इस जानकारी से पहले इसरो ने अपने 'एक्स' हैंडल से एक शानदार वीडियो जारी किया। इसरो ने शुक्रवार को  रोवर 'प्रज्ञान' का लैंडर 'विक्रम' से चंद्रमा की सतह तक निकलने का एक वीडियो साझा किया, जिसे लैंडर इमेजर कैमरे द्वारा कैप्चर किया गया। 

    इसरो ने आगे बताया कि रोवर का सोलर पैनल भी खुल चुका है, जिससे रोवर में पावर जेनरेट की जा सके। लैंडर का रैंप खुलते बुए धीरे-धीरे रोवर बाहर आ गया था। इसरो ने जानकारी दी कि दो सैगमेंट वाले रैंप ने रोवर के रोल-डाउन की सुविधा प्रदान की। एक सोलर पैनल ने रोवर को पावर जेनरेट करने में सक्षम बनाया है।"

    खबरें और भी

    बता दें कि भारतीय समयानुसार 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिटन पर लैंडर रोवर ने चांद पर लैंडिंग की थी।