Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मार्च में दक्षेस उपग्रह लांच करने की योजना

    By Mohit TanwarEdited By:
    Updated: Wed, 15 Feb 2017 06:31 PM (IST)

    इसरो के अध्यक्ष एएस किरण कुमार ने बताया कि दोनों उपग्रहों को लांच करने की तैयारियां जोरों पर हैं। जीएसएलवी मार्क-2 दक्षेस उपग्रह को अंतरिक्ष में ले जा ...और पढ़ें

    मार्च में दक्षेस उपग्रह लांच करने की योजना
    मार्च में दक्षेस उपग्रह लांच करने की योजना

    श्रीहरिकोटा, प्रेट्र। एक साथ 104 उपग्रहों को लांच करने का रिकॉर्ड बनाने के बाद इसरो की मार्च और अप्रैल में दो उपग्रहों के प्रक्षेपण की योजना है। इनमें से एक उपग्रह दक्षेस देशों के लिए होगा।

    इसरो के अध्यक्ष एएस किरण कुमार ने बताया कि दोनों उपग्रहों को लांच करने की तैयारियां जोरों पर हैं। जीएसएलवी मार्क-2 दक्षेस उपग्रह को अंतरिक्ष में ले जाएगा। जबकि जीएसएलवी मार्क-3 संचार उपग्रह जीसेट-19 को ले जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवंबर 2014 में नेपाल में दक्षेस सम्मेलन के दौरान सदस्य देशों को उपहारस्वरूप दक्षेस उपग्रह लांच करने की घोषणा की थी। इससे इन देशों को टेलीकॉम और टेलीमेडिसिन समेत विभिन्न क्षेत्रों में लाभ मिलेगा।

    यह भी पढ़ें: अमेरिका ने वेनेजुएला के उपराष्ट्रपति को प्रतिबंध सूची में रखा

    परियोजना से पाकिस्तान के हटने के बाद दक्षेस उपग्रह को अब दक्षिण एशियाई उपग्रह कहा जाएगा। चंद्रयान-2 के लांच के बारे में पूछे जाने पर इसरो प्रमुख ने कहा कि इसके लिए हमारा लक्ष्य 2018 की शुरुआत का है। मानव सहित अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम के बारे में उन्होंने कहा कि अभी यह हमारी प्राथमिकता नहीं है।

    यह भी पढ़ें: किम की हत्या उ. कोरिया की क्रूरता का संकेत: द. कोरिया

    किरण कुमार ने कहा कि अमेरिकी कंपनियां अपने नैनो उपग्रहों के प्रक्षेपण के लिए इसरो को तरजीह देती हैं। उन्होंने कहा कि इसरो अंतरिक्ष अभियान के खर्च को कम करने के लिए अन्य उपाय तलाश रहा है।