विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जबलपुर क्रूज हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई, 18 लोग बचाए गए; रेस्क्यू जारी

Updated: Fri, 01 May 2026 09:16 AM (IST)

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम में तेज आंधी के कारण एमपी टूरिज्म का एक क्रूज डूब गया। इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 18 को सुरक्षित बचाया गया है।

HighLights

  1. क्रूज हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत

  2. बरगी डैम में तेज आंधी से डूबा एमपी टूरिज्म क्रूज

  3. भारतीय सेना और विशेष टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटीं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के जबलपुर में नर्मदा नदी पर बने बरगी डैम में गुरुवार की शाम एक बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, MP टूरिज्म का पर्यटकों से भरा क्रूज तेज आंधी और तूफान के बीच डूब गया। वहीं, शुक्रवार सुबह तक हादसे में मरने वालों की संख्या 9 तक पहुंच गई।

cruise cover mp

18 लोगों को सुरक्षित बचाया गया

इसके साथ ही 18 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। जबकि कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। पुलिस और प्रशासन की माने तो क्रूज में करीब 40 से 45 पर्यटक सवार थे। हादसा डैम किनारे से लगभग 300 मीटर अंदर हुआ। तेज हवाओं और बारिश के कारण क्रूज अनियंत्रित होकर डूब गया।

सेना की टीम भी रेस्क्यू में हुई शामिल

इसके अलावा बरगी सिटी एसपी अंजुल मिश्रा ने बताया कि शुरुआती रेस्क्यू में SDRF ने कई लोगों को बचाया, लेकिन अंधेरा और खराब मौसम से राहत कार्य प्रभावित हुआ। इसके बाद शुक्रवार की सुबह फिर से रेस्क्यू शुरू किया गया।

20260430454L

फिलहाल, भारतीय सेना की टीम भी रेस्क्यू में शामिल हो गई है। हैदराबाद से स्पेशल टीम और एक हेलीकॉप्टर भी रवाना किया गया है, जबकि कोलकाता से पैरामिलिट्री टीम जबलपुर पहुंच चुकी है। इसके अलावा हाइड्रोलिक मशीन की मदद से बाकी फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है।

चंद मिनटों में बदल गया नजारा

घटना स्थल पर मौजूद लोगों की माने तो क्रूज करीब 20 फीट गहरे पानी में फंस गया है। जेसीबी और नाव की मदद से उसे लगभग 30 मीटर तक खींचा गया, लेकिन उसके बाद आगे नहीं बढ़ सका। वहीं, अब पोकलेन मशीन और भारी उपकरणों से उसे निकालने की कोशिश की जा रही है।

इसके अलावा क्रूज पायलट महेश ने बताया कि वह 10 साल से इस काम में है और सभी सुरक्षा उपकरण मौजूद थे, लेकिन तूफान इतनी तेजी से आया कि यात्रियों को लाइफ जैकेट पहनने का मौका नहीं मिला।

यह भी पढ़ें- जबलपुर के बरगी बांध में तेज हवा से डूबा क्रूज, 4 की मौत, 15 को बचाया, 13 अब भी लापता; सेना बुलाई