Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    20400 मीट्रिक टन LPG लेकर भारत आ रहा जहाज 'जग विक्रम', दो दिन पहले पार किया था होर्मुज

    Updated: Mon, 13 Apr 2026 04:06 PM (GMT+05:30)

    भारतीय झंडे वाला एलपीजी टैंकर 'जग विक्रम' 11 अप्रैल को होर्मुज स्ट्रेट पार कर सुरक्षित भारत की ओर बढ़ रहा है। इसमें 20,400 मीट्रिक टन एलपीजी और 24 नाव ...और पढ़ें

    HighLights

    1. 'जग विक्रम' ने 11 अप्रैल को होर्मुज स्ट्रेट सुरक्षित पार किया

    2. 20,400 मीट्रिक टन एलपीजी और 24 नाविक जहाज पर सवार

    3. जहाज 14 अप्रैल को कांडला बंदरगाह पहुंचने की उम्मीद है

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाला एलपीजी गैस टैंकर 'जग विक्रम' ने बीते 11 अप्रैल को होर्मुज स्ट्रेट पार कर लिया है। ह टैंकर शुक्रवार रात से शनिवार सुबह के बीच इस रणनीतिक जलमार्ग से गुजरा और शनिवार दोपहर को ओमान की खाड़ी में पहुंच गया है और भारत की ओर बढ़ रहा है।

    जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव मुकेश मंगल ने कहा, "भारतीय ध्वज वाला LPG जहाज 'जग विक्रम' 11 अप्रैल को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरा। इस जहाज पर लगभग 20,400 मीट्रिक टन LPG और 24 नाविक सवार हैं। इस जहाज के 14 अप्रैल को कांडला पहुंचने की उम्मीद है। भारत के सभी बंदरगाहों पर कामकाज सामान्य है, और किसी भी तरह की भीड़भाड़ की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।"

    'जग विक्रम' मार्च की शुरुआत से लेकर अब तक फारसी खाड़ी से बाहर निकलने वाला नौवां भारतीय जहाज है। 15 भारतीय जहाज होर्मुज स्ट्रेट में अभी फंसे हैं। भारत के लिए कार्गों कई विदेशी झंडे वाले जहाज भी वहां फंसे फंसे हुए हैं। इस बीच अमेरिका ने होर्मुज में नाकाबंदी का एलान कर दिया है। ऐसे में अब देखना होगा कि होर्मुज में अमेरिकी हस्तक्षेप के बाद जहाजों के आवागमन पर रोक लगता है या सुरक्षित तरीके से जहाजों का आवागमन जारी रहेगा।

    यह भी पढ़ें- देश से खत्म होगा एलपीजी संकट, युद्धविराम के बाद भारतीय ध्वज वाला पहला जहाज होर्मुज से गुजरा

    खबरें और भी